स्वास्थ्य

सेब खाने के बाद भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Apple Side Effects: सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सेब कई सारे गुणों से भरपूर होता है। लेकिन सेब खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन करने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

2 min read
Nov 07, 2023
5 things you should never eat after eating an apple, it can be harmful instead of beneficial

Apple Side Effects: सेब का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। लोगों को रोजाना एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। सेब में विटामिन बी6, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस और मैंगनीज के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

सेब कई आपको बीमारियों से रखने में मदद करता है। लेकिन सेब फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका सेवन सेब के साथ या खाने के बाद करने पर सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आपको सेब खाने के बाद इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन सेब खाने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए

सेब खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन
1. मूली
सेब खाने के तुरंत बाद भूलकर भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सेब और मूली दोनों की ही तासीर ठंडी होती है। इसलिए सेब खाने के तुरंत बाद मूली खाने से शरीर में कफ बढ़ सकता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।

2. पानी
सेब खाने के तुरंत बाद भूलकर भी पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट का पीएच लेवल बिगड़ सकता है। इससे पाचन में गड़बड़, आंत में सूजन और अपच की समस्या हो सकती है। साथ ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती है।

3. दही
सेब खाने के तुरंत बाद भूलकर भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सेब और दही दोनों की ही तासीर ठंडी होती है। इसलिए सेब खाने के तुरंत बाद दही खाने से भी शरीर में कफ बढ़ सकता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।

4. खट्टे फल और अचार
सेब खाने के तुरंत बाद भूलकर भी खट्टे फल और अचार सेवन नही करना चाहिए। क्योंकि सेब खाने के तुरंत बाद खट्टे फल और अचार का सेवन करने से पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ सकता है और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

सेब खाने के बाद क्या करना चाहिए?

सेब खाने के बाद कुछ चीजें हैं जो आप कर सकते हैं ताकि सेब के पोषक तत्वों का अधिक से अधिक अवशोषण हो सके।

सेब खाने के बाद थोड़ा-थोड़ा चबाकर खाएं। इससे सेब में मौजूद पोषक तत्वों का अवशोषण अधिक होगा।
सेब खाने के बाद कम से कम आधे घंटे तक कोई भी अन्य चीज न खाएं या न पिएं।
सेब खाने के बाद थोड़ी देर टहलें या वर्कआउट करें। इससे पाचन में सुधार होगा।

यह भी पढ़े-वजन कम करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल तक, कच्चे केले के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
07 Nov 2023 04:01 pm
Published on:
07 Nov 2023 04:00 pm
Also Read
View All