स्वास्थ्य

प्लेटलेट्स कम होने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण, जानिए तुरंत क्या करें

Platelets in blood: प्लेटलेट्स रक्त की एक प्रकार की कोशिकाएं होती हैं जो खून के थक्के बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जब शरीर में चोट लगती है, तो प्लेटलेट्स एक साथ चिपक जाती हैं और खून के थक्के का निर्माण करती हैं। यह थक्का रक्तस्राव को रोकने में मदद करता है।

2 min read
Nov 11, 2023
platelets-in-blood.jpg
6 Symptoms of Low Platelets: What to Do Immediately

Platelets in blood: प्लेटलेट्स रक्त की एक प्रकार की कोशिकाएं होती हैं जो खून के थक्के बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जब शरीर में चोट लगती है, तो प्लेटलेट्स एक साथ चिपक जाती हैं और खून के थक्के का निर्माण करती हैं। यह थक्का रक्तस्राव को रोकने में मदद करता है।

प्लेटलेट्स का सामान्य स्तर 150,000 से 450,000 प्रति माइक्रोलीटर होता है। जब प्लेटलेट्स का स्तर 150,000 से कम हो जाता है, तो इसे थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कहा जाता है। डेंगू-चिकनगुनिया में ही नहीं, आम बुखार में भी कई बार प्लेटलेट्स खून में कम होने लगता है। प्लेटलेट्स कम होना जानलेवा हो सकता है।

खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने पर शरीर में कई तरह के संकेत मिलते हैं। इसलिए अगर आप डेंगू-मलेरिया या मंकीपॉक्स के ग्रस्त नहीं भी हैं और सामान्य से ज्यादा तेज बुखार महसूस कर रहे तो अपने प्लेटलेट्स पर नजर रखें।

तो चलिए जानें कि किन चीजों को खाने से प्लेटलेट्स बढ़ता है और किन चीजी प्लेटलेट्स काउंट कम होने पर नहीं खाना चाहिए। साथ ही प्लेटलेट्स कम होने पर शरीर में क्या संकेत नजर आते हैं।

प्लेटलेट्स का जानिए काम
प्लेटलेट्स ऐसी ब्लड सेल्स होती हैं जो ब्लीडिंग को रोकने में मदद करती हैं। प्लेटलेट्स ब्लड क्लॉट्स करती हैं और जब भी चोट या कट शरीर पर लगता है तो प्लेटलेट्स ही खून जमाने के काम आती हैं।

शरीर मे प्लेटलेट्स कम होने से खतरा
प्लेटलेट्स संख्या कम होने पर थ्रोम्बोसाइटोपेनिया नामक बीमारी हो जाती है। इसमें खून बेहद पतला हो जाता है बहता रहता है। दांत,नाक, स्टूल या इंटरनल ब्लीडिंग भी होने लगती है।

जानिए कितना होना चाहिए खून में प्लेटलेट्स
नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टिट्यूट के मुताबिक, एडल्ट्स के खून में प्लेटलेट्स की रेंज 150,000 से 450,000 प्लेटलेट्स प्रति माइक्रोलीटर होती है। जब किसी व्यक्ति के खून में प्लेटलेट्स काउंट 150,000 प्रति माइक्रोलीटर से घट जाता है तो इसे लो प्लेटलेट्स कहा जाता है।

लो प्लेटलेट्स के लक्षण
1. नाक से खून आना
2. मसूड़ों से खून आना
3. यूरिन में खून का आना
4. स्टूल में खून दिखना
5. पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना
6. स्किन पर नीले-भूरे रंग के धब्बे पड़ना

इन चीजों से बढ़ाएं प्लेटलेट्स की संख्या
विटामिन सी, के, डी और सी के साथ बी कांप्लेक्स आदि के साथ ही पोटेशियम-मैग्निशियम, फोलेट, और जिंक युक्त चीजें लेनी चाहिए।

Published on:
11 Nov 2023 10:55 am