आज की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी और असंतुलित खानपान के कारण लोगों में तमाम तरह की बीमारियां हो रहीं हैं । आज के समय में दिल हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का भी प्रमुख कारण खानपान और जीवनशैली ही है। हार्ट अटैक हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर समस्याएं अब कम उम्र के लोगों में भी देखी जा रही हैं। हार्ट अटैक की समस्या में मरीज को सीने और छाती में दर्द गर्दन में दर्द, सांस फूलना जैसी समस्याएं होती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इन समस्याओं में हमारा शरीर इसके अलावा भी कई संकेत देता है

नई दिल्ली : अगर आप हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों से पहले शरीर से मिलने वाले संकेत के बारे में जानते हैं तो इससे आप इन समस्याओं से बचाव के लिए सही समय पर उचित कदम उठा सकते हैं। दरअसल जब आपकी धमनियों में किसी तरह की समस्या होती है तो इसकी वजह से दिल को ऑक्सीजन युक्त ब्लड की आपूर्ति नहीं हो पाती है और यह समस्या हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। इस समस्या में आपको पेट से जुड़े कुछ संकेत जैसे पेट दर्द और गैस आदि की दिक्कत भी हो सकती है। लोग अक्सर इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ये लक्षण हार्ट अटैक के शुरूआती संकेत हो सकते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इनके बारे में
हार्ट अटैक की समस्या में पेट से जुड़े संकेत
आमतौर पर लोग सांस लेने में दिक्कत दिल की धड़कन के अनियमित होने सीने और छाती में दर्द जैसे लक्षणों को ही हार्ट अटैक के लक्षण के रूप में जानते हैं। लेकिन हार्ट अटैक की समस्या में इसके अलावा कई और लक्षण भी दिखाई देते हैं। इस समस्या में कुछ ऐसे लक्षण भी होते हैं जिन्हें अस्पष्ट लक्षण के रूप में जाना जाता है। दरअसल हार्ट अटैक की समस्या में जब आपका दिल शरीर में सही ढंग से ऑक्सीजन युक्त खून की सप्लाई नहीं कर पाता है तो ऐसे में पेट में कई तरह के रासायनिक परिवर्तन होते हैं। इनकी वजह से आपका पेट अम्लीय हो जाता है और पेट का पीएच कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में पाचन तंत्र समेत पेट के कई अंग सही ढंग से काम नहीं कर पाते हैं और पेट दर्द गैस जैसी कई समस्याएं होती हैं। हार्ट अटैक से पहले आपका शरीर में पेट से जुड़ी ये समस्याएं इसका संकेत हो सकती हैं।
1. पेट दर्द
आमतौर पर हार्ट अटैक या दिल का दौरा रक्त वाहिकाओं में ब्लड क्लॉटिंग की वजह से होती है। इसकी वजह से आपके दिल में खून की आपूर्ति बाधित होती है और इसमें छाती और सीने में गंभीर दर्द की शिकायत हो सकती है। लेकिन कई बार मरीजों में इस समस्या के दौरान गंभीर पेट दर्द की समस्या भी देखी गयी है। यह पेट दर्द की समस्या हार्ट अटैक का लक्षण भी हो सकती है। दरअसल जब आपके हार्ट में सही ढंग से ब्लड सप्लाई नहीं हो पाटा है तो इसकी वजह से आपके शरीर में भी ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है। इस स्थिति में पेट में अम्लीयता बढ़ जाती है जो इन समस्याओं का कार बनती है। अगर आपको भी ऐसे अचानक से गंभीर पेट दर्द की समस्या महसूस हो तो इसके लिए तुरंत चिकित्सक से संपर्क जरूर करना चाहिए। हालांकि इसके अलावा कई अन्य वजहों से भी आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
2. अपच और डकार
हार्ट अटैक आने से पहले अपच और डकार भी इसके संकेत माने जाते हैं। अपच और डकार की समस्या बार बार होना हार्ट अटैक या हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्याओं के संकेत हो सकते हैं। चूंकि हमारी शरीर के संरचना में पेट दिल और गला सब आसपास ही स्थित होते हैं। शरीर के अंगों में खून की आपूर्ति बाधित होने पर आपके पेट में अम्लीयता बढ़ सकती है और इससे पेट का पीएच कम हो जाता है। इसकी वजह से आपको अपच और डकार की समस्या हो सकती है। एक शोध के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाओं में हार्ट अटैक से पहले अपच और डकार की समस्या अधिक हो सकती है। आपके हमेशा ऐसे लक्षणों को गंभीरता से लेना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है।
3. दस्त और उल्टी हार्ट अटैक का संकेत
आंत तक रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में रुकावट या दिक्कत आने से आपकी आंत में खून की सप्लाई बाधित होती है। इसकी वजह से आपको दस्त या उल्टी की समस्या हो सकती है। जब धमनियों में यह रुकावट काफी गंभीर हो जाती है तो ऐसे में आपके पेट के पास एक गंभीर ऐंठन और दर्द शुरू हो सकता है। दिल की समस्याओं से ग्रसित मरीजों में यह हार्ट अटैक का संकेत भी हो सकता है।