स्वास्थ्य

Health Tips: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपने डाइट में करें इन चीजों को शामिल, आंखें रहेंगी हमेशा स्वस्थ

Health Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग आंखों की समस्या से परेशान है। आंखें हमारे शरीर के हिस्से का सबसे नाजुक अंग होते है, जिसका ध्यान विशेष रूप से रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों का सेवन करें।

2 min read
Add these foods in daily diet to improve eyesight

Health Tips: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ की जिंदगी में ज्यादातर लोग आंखों की समस्या से जूझ रहे हैं। ऑफिस या घर पर लगातार कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल पर काम करने की वजह से आंखें कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में अपनी आंखों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आंखें हमारे शरीर का के हिस्से का सबसे नाजुक अंग होते है जिसका ध्यान विशेष रूप से रखने की जरूरत होती है। साथ ही शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। ऐसे में आंखों को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। तो आइए जानते हैं कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले फूड्स

गाजर
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गाजर में विटामिन ए और बीटा कैराटीन के गुण पाए जाते हैं जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: उड़द की दाल को करें अपनी डाइट में शामिल, सेहत को मिलेंगे ये कमाल के फायदे

हरी पत्तेदार सब्जियां
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां
का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियां में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।

बादाम
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई के गुण पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: पपीता बढ़े कोलेस्ट्रॉल और पाचन की समस्या को दूर करने में होता है फायदेमंद

मछली
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए मछली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मछली में ओमेगा 3 मौजूद होता है जो आंखों की रोशनी को बनाने में मदद करता है। सैल्मन, टूना, सार्डिन और छोटी समुद्री मछलियां का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
03 Jul 2022 06:28 pm
Published on:
03 Jul 2022 06:27 pm
Also Read
View All