स्वास्थ्य

Juice For Constipation: अगर कब्ज की समस्या से पाना चाहते हैं राहत तो आज से ही करें इन जूस को अपनी डाइट में शामिल

Juice For Constipation: आज के समय में ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। कब्ज की समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में कुछ जूस को अपनी डाइट में शामिल करके आप कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2022, 11:19 AM IST
Juice For Constipation: अगर कब्ज की समस्या से पाना चाहते हैं राहत तो आज से ही करें इन जूस को अपनी डाइट में शामिल
Add these juice in your daily diet to get relief from constipation

Juice For Constipation: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। कब्ज की समस्या कई कारणों से होती है। कब्ज की समस्या होने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि कब्ज होने पर मल त्याग करने में काफी तकलीफ होती है। कई बार पेट में ऐंठन, भारीपन जैसा भी महसूस होता है। ऐसे में इस समस्या से राहत दिलाने में कुछ जूस आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो कुछ जूस को अपनी डाइट में शामिल करके इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन जूस के बारे में जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं

कब्ज की समस्या से राहत दिलाने वाले जूस

1. सेब का जूस
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए सेब के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: कोकम जूस पीने से सेहत को मिलते है कमाल के फायदे, हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में करता है मदद

2. अनानास का जूस
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए अनानास के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनानास के जूस में ब्रोमेलैन नाम का एंजाइम मौजूद होता है, जो पेट साफ करने में मदद करता है। जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

3. नींबू का रस
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए नींबू के रस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू के रस फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है।
यह भी पढ़े: इन सब्जियों को करें अपनी डाइट में शामिल, तेजी से कम होगा वजन

4. नाशपाती का जूस
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए नाशपाती के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नाशपाती के जूस में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें मौजूद पैक्टिन नामक तत्व कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा ये पाचन तंत्र को बहुत ही मजबूत रखता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
5 Sep 2022, 11:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक