
दिवाली के दौरान डायबिटीज के मरीजों को खानपान के साथ ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच का भी ध्यान रखना चाहिए (Source- Chatgpt)
Diabetes Diwali Tips: दीपावली का त्योहार आते ही घर-घर में खुशियों की खनक के साथ-साथ तरह-तरह की मिठाइयों की खुशबू भी फैल जाती है। काजू कतली, गुलाब जामुन, सोन पापड़ी और बेसन के लड्डू देखकर भला किसका मन नहीं ललचाता? लेकिन अगर आप डायबिटीज (शुगर) के मरीज हैं, तो यह मीठी दावत आपके लिए थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि इस त्योहार पर खुद को कैसे रोकें या थोड़ी-बहुत मिठाई खा भी लें तो सेहत पर कितना असर पड़ेगा? इस बारे में हमने फिजिशियन एवं डायबेटोलॉजिस्ट डॉक्टर विपुल अग्रवाल , MBBS, MD, FAGE, CPCDM, RSSDI,) से खास बातचीत की और यह जानने की कोशिश की कि डायबिटीज के मरीज इस त्योहारी सीजन में अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए कैसे त्योहार का पूरा मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बताए बेहद काम के और सुझाव।
डॉक्टर विपुल अग्रवाल का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे बड़ा चैलेंज ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना होता है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको दिवाली पर मुंह ही मीठा नहीं करना है। त्योहार अपनों के साथ मिलकर खुशियां बांटने का नाम है, इसलिए खुद को बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में न डालें।
1.पोर्शन कंट्रोल (मात्रा का ध्यान) - अगर आपका शुगर लेवल लंबे समय से बिल्कुल कंट्रोल में चल रहा है, तो आप डॉक्टर की सलाह से एक छोटा पीस (लगभग 20 से 30 ग्राम) अपनी मनपसंद मिठाई का खा सकते हैं।
2.अति से बचें- त्योहार के उत्साह में यह गलती बिल्कुल न करें कि सुबह भी खा लिया, दोपहर में भी और शाम को दोस्तों के साथ मिलकर फिर से डिब्बा खोल लिया। एक बार में बहुत ज्यादा मीठा खाने से आपका ब्लड शुगर स्पाइक (अचानक बहुत ज्यादा बढ़ना) हो सकता है, जो कि किडनी, नसों और दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
3. समय का रखें ध्यान- अगर आप मीठा खाना ही चाहते हैं, तो इसे सुबह या दोपहर के समय खाएं, न कि रात को सोने से ठीक पहले। दिनभर की एक्टिविटी की वजह से शरीर उस शुगर को थोड़ा बहुत मैनेज कर लेता है।
बाजार में मिलने वाली ज्यादातर मिठाइयों में रिफाइंड शुगर, मैद और हानिकारक आर्टिफिशियल कलर्स का इस्तेमाल होता है, जो सेहत के लिए जहर समान है। डॉक्टर विपुल अग्रवाल सलाह देते हैं कि इस बार बाजार की मिलावटी मिठाइयों की जगह घर पर बनी हेल्दी और नेचुरल चीजों को अपनाएं।
त्योहारों के दिनों में सिर्फ मीठा ही नहीं, बल्कि हमारी बदलती जीवनशैली और खानपान का रूटीन भी शुगर लेवल को बिगाड़ देता है। डॉक्टर विपुल अग्रवाल के कुछ खास प्रैक्टिकल टिप्स अपनाकर आप अपनी सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं;
Published on:
1 Nov 2026, 9:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.