स्वास्थ्य

अजवाइन और जीरा की चाय स्वास्थ के लिए होतें है बहुत लाभदायक जाने इसके फायदे

आजकल लोग खूब अजवाइन का प्रयोग कर रहे हैं। कुछ लोग अजवाइन का काढ़ा बना रहे हैं तो कुछ अजवाइन की चाय। तो वहीं अजवाइन और जीरा की चाय बनाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। किचन में पाए जाने वाले इन मसालों में अलग-अलग गुण होते हैं। अजवाइन में एसेंशियल ऑयल होते हैं जो गैस कब्ज जैसी परेशानियों को दूर रखते हैं और जीरा फैट कटर है। जो लोग थुलथुली तोंद और शरीर का वजन कम करना चाहते हैं वे लोग इस अजवाइन और जीरा की चाय का प्रयोग कर सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 22 Dec 2021, 10:42 PM IST
Ajwain and cumin tea  beneficial for health,
Ajwain and cumin tea beneficial for health,

नई दिल्ली : अजवाइन और जीरा में अलग-अलग गुण होते हैं, इसलिए यह जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति इस चाय का सेवन कर सकता है। अलग-अलग कंडीशन होती हैं जब इस चाय की जरूरत पड़ती है। जीरा और अजवाइन में इतने गुण होते हैं कि वे शरीर की इम्युनिटी बढ़ने के अलावा कई अन्य फायदे मिलते हैं। आज हम जानेंगे कि अजवाइन और जीरा का चाय बनती कैसे है और इसे पीने के फायदे क्या हैं।

अजवाइन और जीरा की चाय पीने के फायदे
1. वजन कम करे
अजवाइन में थाइमोल नामक रसायन पाया जाता है जो वजन कम करने में मददगार होता है। तो वहीं अजवाइन पाचन को भी दुरुस्त रखता है जिससे वजन ठीक रहता है। जीरा तो पहले ही फैट कटर के नाम से जाना जाता है। जीरे में तेजी से वजन कम करने की प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे इन दोनों का साथ में सेवन करने से वजन कम होता है।
2. संक्रमण को करे कम
अजवाइन की तासीर गर्म होती है। अजवाइन इंफेक्शन को भी कम करता है। जिन लोगों को अजवाइन सूट नहीं करती है तो उन्हें जीरे का पानी शहद डालकर दिया जाता है। वे कहती हैं कि अजवाइन बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जो बच्चे अजवाइन की चाय नहीं पीते हैं वे उन्हें अजवाइन की पोटली सुंघा सकती हैं। 0 से 6 महीने के बच्चों के लिए भी फायदेमंद है।

3. शरीर के दर्द से दिलाए छुटकारा
अजवाइन गैस्ट्राइटिस की परेशानी से छुटकारा दिलाता है। अजवाइन में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में इंफ्लामेशन को ठीक रखते हैं। जिससे शरीर के दर्द से छुटकारा मिलता है। आजकल कोविड के समय में लोग अजवाइन और जीरे की चाय इस परेशानी को कम करने के लिए पी सकते हैं।

4. खांसी और जुकाम में सहायक
बदलते मौसम की जो बीमारियां हैं जैसे खांसी, जुकाम जकड़न आदि में अजवाइन और जीरा की चाय मददगार है। अजवाइन हमारे शरीर के टेंपरेचर को कंट्रोल करती है और जीरा फैट कटर है। वायरल इंफेक्शन होने पर इम्युनिटी कम हो जाती है ऐसे में यह चाय काफी फायदेमंद है।

5. अस्थमा में मददगार
अस्थमा की परेशानी में सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे मरीजों के लिए अजवाइन फायदेमंद है। अजवाइन अस्थमा का इलाज नहीं है। पर अजवाइन की महक इतनी तेज होती है कि अस्थमा के रोगियों के लिए इसकी महक ही काफी होती है। अजवाइन की चाय की महक से ही सांस लेने का रास्ता खुल जाता है, जिससे अस्थमा रोगियों को मदद मिलती है।

6. स्वस्थ त्वचा के लिए चाय
जीरा एक डिटॉक्स चाय है। इससे शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। जीरे की चाय पीने से भूख बार-बार नहीं लगती है जिससे पाचन दुरुस्त रहता है। साथ ही यह त्वचा को भी निखारता है। जीरे में विटामिन ई पाया जाता है जो स्वस्थ त्वचा के लिए फायदेमंद है।

7. पाचन में मददगार
अजवाइन में पाया जाने वाला थाइमोल एसेंशियल ऑयल पाचन क्षमता को दुरुस्त करने में मदद करता है। इसके अलावा यह एसिडीटी को भी ठीक करती है। इसलिए अजवाइन और जीरा का चाय फायदेमंद है।

8. सांसों की बदबू करे दूर
अजवाइन एक खूशबूदार मसाला है, जो सांसों की बदबू कम करने में मददगार है। विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना इसकी चाय पीने से सांसों की बदबू के साथ-साथ दांतों की समस्याएं भी दूर होती हैं।


जीरा और अजवाइन की चाय पीने से पेट की गैस में बहुत सहायता मिलती है। किसी को अपच या कब्ज होती हो तो वो भी जीरा और अजवाइन की चाय का सेवन एक साथ कर सकते हैं। इससे उनकी परेशानी में सहायता मिलेगी।

जीरा और अजवाइन में इतने गुण होते हैं कि वे शरीर की इम्युनिटी बढ़ने के अलावा कई अन्य फायदे मिलते हैं। इससे वजन कम होने से लेकर गैस, डायरिया कई बीमारियों में फायदा मिलता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Dec 2021, 10:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस