
किसी भी व्यक्ति के शरीर में लीवर का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह हमारे शरीर में भोजन पचाने से लेकर संक्रमण से लड़ने तक की भूमिका निभाता है। लीवर कमजोर हो जाने से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हर कोई चाहता है कि अपना ही लीवर हेल्दी रखें। इसलिए आज हम आपको लीवर को स्वस्थ रखने और किन चीजों से लीवर खराब होता है इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
लीवर शरीर में एक स्पंज जैसा नाजुक अंग होता है। जो पूरे शरीर की सेहत का हिस्सा होता है। अगर किसी का लीवर कमजोर हो जाए और उसका समय पर उपचार नहीं किया जाए, तो यह व्यक्ति को कई प्रकार की बीमारियों से घेर सकता है। इसलिए आपको लीवर स्वस्थ रखने के लिए हमेशा कुछ बातों पर ध्यान रखना जरूरी है। लीवर का खराब होना खानपान में होने वाली लापरवाही से होता है, आज हम आपको बताएंगे किन चीजों का सेवन आपके लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है।
लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको बैक किए हुए खाद्य प्रदार्थो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जैसे केक, कुकीज आदि। यानी बेकरी के कई ऐसे प्रोडक्ट हैं, जो कभी कभार खाना तो ठीक है, लेकिन अगर आप रोजाना इनका उपयोग करते हैं। तो यह आपके लीवर को नुकसान पहुंचा सकता हैं। क्योंकि इनमें काफी मात्रा में चीनी, मैदा, फैट आदि होते हैं। जो आप का पाचन तंत्र भी गड़बड़ कर देते हैं।
लीवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको कोल्ड ड्रिंक और सोडा का सेवन कम करना चाहिए। इससे ओबीसीटी भी बढ़ जाती है और लीवर में फैट जमा होने लगता है। इसलिए फैटी लीवर से बचने के लिए आप सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल कम करें।
रेड मीट पचने में काफी मुश्किल होता है, इसलिए जहां तक हो सके इसका सेवन करने से बचना चाहिए।हालांकि इसमें प्रोटीन बहुत अधिक होता है। इसलिए कुछ लोग इसका सेवन करते हैं। लेकिन वही प्रोटीन लीवर में जमने लगता है। इससे फैटी लीवर डीजीज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जहां तक हो सके रेड मीट नहीं खाए।
फास्ट फूड आज का चलन बन गया है। लेकिन जहां तक हो सके फास्ट फूड और अधिक नमक वाली चीजों के सेवन से बचना चाहिए। बाजार में मिलने वाले पिज़्ज़ा, बर्गर, चिप्स आदि फास्ट फूड से बचें। यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें सेचुरेटेड फैट और नमक अधिक होने के कारण यह शरीर में इन्फ्लेमेशन हो सकता है। जिससे लीवर सिरोसिस की बीमारी भी होती है।
जो लोग अत्यधिक अल्कोहल का सेवन करते हैं। उनके लिए भी लीवर की समस्या हो जाती है। क्योंकि लीवर उसे पचाने के लिए काफी कोशिश करता है। ऐसे में केमिकल रिएक्शन भी हो जाता है और लीवर की कोशिकाएं डैमेज भी हो सकती है। इसलिए जहां तक हो सके शराब का सेवन नहीं करें।
इस प्रकार ऊपर बताई गई बातों को ध्यान में रखकर आप लीवर को खराब या डैमेज होने से बचा सकते हैं। इसी के साथ पौष्टिक भोजन और उन खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जो आपका शरीर आसानी से पचा लें, अन्यथा आपको कई प्रकार की बीमारियां हो सकती है।