स्वास्थ्य

एलर्जी से भी बच्चे आंखें मसलते हैं, इससे बचें और बर्फ का सेंक करें

सवाल-मेरे चश्मे का नंबर माइनस सात है। जल्दी शादी होने वाली है। चश्मा हटवाना चाहता हूं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2020, 11:56 AM IST
एलर्जी से भी बच्चे आंखें मसलते हैं, इससे बचें और बर्फ का सेंक करें
एलर्जी से भी बच्चे आंखें मसलते हैं, इससे बचें और बर्फ का सेंक करें

सवाल-मेरे चश्मे का नंबर माइनस सात है। जल्दी शादी होने वाली है। चश्मा हटवाना चाहता हूं। उपाय बताइए? एक पाठक
जवाब -चश्मा हटाने के लिए लेसिक सर्जरी की जाती है। लेकिन उन्हीं लोगों का चश्मा हटाया जाता है जिनके नंबर पिछले छह माह से बदले नहीं हैं। सर्जरी से पहले कॉर्निया की मोटाई की जांच की जाती है। जिनकी कॉर्निया की मोटाई कम होती है उनके लिए फेकिक लेंस प्रत्यारोपण विधि से चश्मा हटाया जा सकता है। जो लोग कॉन्टेंक्ट लेंस लगाते हैं वे दो सप्ताह पहले से लगाना बंद कर दें। इससे जांच के दौरान परेशानी हो सकती है।
सवाल -मेरे बच्चे की उम्र 10 वर्ष है। गर्मी में आंखों को ज्यादा मसलता है। कुछ दिनों से दूर का धुंधला भी दिख रहा है? एक पाठक
जवाब-बच्चे की आंखों में एलर्जी स्प्रिंगकेटार हो सकती है। इसमें नियमित रूप से आंखों का बर्फ से सेंक करें। एलर्जी में आराम मिलता है। साथ ही तुरंत डॉक्टर को दिखाकर इलाज लें। दूर की नजर की समस्या भी ठीक हो सकती है। साथ ही ध्यान रखें कि बच्चा आंखों को मसले नहीं। इससे कीरैटोकोनस बीमारी हो सकती है। इसमें आंख का कॉर्निया डैमेज होने, कॉर्निया का आकार बिगडऩे और दूर का धुंधला दिखने की समस्या हो सकती है। चश्मा लगाते हैं तो उसका नंबर बढ़ सकता है। इसका ध्यान रखें।
डॉ. सुरेश पाण्डेय और डॉ. विपुल माथुर, नेत्र रोग विशेषज्ञ

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Osteosarcoma: बच्चों और किशोरों के घुटने में लगातार दर्द को न समझें ग्रोइंग पेन,क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हड्डियों के कैंसर का हो सकता है संकेत

National Newborn Week: प्रीमैच्योर बच्चे को बचाने में मददगार स्पर्श, जानें कैसे काम करती है Kangaroo Mother Care तकनीक

Shoulder Cracking Sound: कंधा घुमाने पर हड्डी के पास कटकट की आवाज आती है, हेल्थलाइन से जानें इसके कारण

Typing Wrist Pain: कलाई और अंगूठे के पास बार-बार होता है दर्द और सूजन? ज्यादा लिखने-टाइपिंग से हो सकती है Intersection Syndrome बीमारी

Pelvic Floor Dysfunction: बार-बार होती है टॉयलेट जाने की जरूरत, फिर भी पेट नहीं होता साफ, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए पेल्विक फ्लोर के बारें में