
आज जानते हैं कि बर्तनों में सबसे खराब और सबसे अच्छा कौनसा होता है। इसमें एल्युमिनियम सबसे खराब और मिट्टी के बर्तन सबसे अच्छे होते हैं। जानते हैं क्यों-
यह एल्युमिनियम बॉक्साइट से बनते हैं। इसके कुकर में खाना पकाने से सबसे ज्यादा पोषक तत्वों का नुकसान होता है। इसके बर्तनों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
फायदा : सस्ता, जल्दी खाना पकता और सफाई आसानी से हो जाती है।
नुकसान : कैल्शियम व आयरन सोख लेने से हड्डियां कमजोर होती हैं। मानसिक, लिवर, किडनी, पेट संबंधी, अस्थमा, शुगर आदि बीमारियां का खतरा बढ़ता है। इसमें चाय, दूध, चटनी, कढ़ी आदि बनाने से बचें।
इसके बर्तन को सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें खाना बनाने से शरीर के लिए जरूरी 18 सूक्ष्म पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। खाने की पौष्टिकता भी बची रहती है। दही-दूध के लिए इसके बर्तनों का उपयोग जरूर करें।
फायदा : अलग से माइक्रो न्यट्रीएंट्स की जरूरत नहीं। कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद। पाचन अच्छा और खाना ज्यादा देर तक गर्म रहता है। नुकसान : दूषित मिट्टी से बने बर्तनों से पाचन संबंधी परेशानी होती।