15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Angioedema: चेहरे, होंठ और आंखों में अचानक सूजन हो तो, हो सकता है एंजियोएडेमा, NHS से जानें कारण

Angioedema Cause: चेहरे, होंठ या आंखों में अचानक सूजन? यह एंजियोएडेमा हो सकता है। NHS और क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार जानें इस सूजन के मुख्य कारण, लक्षण, बचाव और इमरजेंसी में क्या करें।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Sep 15, 2026

Angioedema symptoms,Facial swelling causes,Sudden lip swelling,

आंखों में अचानक सूजन किस कारण से आती है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Angioedema Prevention: क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप सुबह सोकर उठें और अचानक आपका चेहरा, होंठ या आंखें बुरी तरह सूजी हुई दिखें? कई बार यह सूजन इतनी अचानक और ज्यादा होती है कि शीशे में अपना ही चेहरा पहचानना मुश्किल हो जाता है। अक्सर लोग इसे नॉर्मल एलर्जी या कीड़े का काटना समझकर टाल देते हैं। लेकिन त्वचा की गहराई में आने वाली यह अचानक सूजन एंजियोएडेमा (Angioedema) का संकेत हो सकती है। ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एंजियोएडेमा एक ऐसी स्थिति है जो देखने में डरावनी लग सकती है, लेकिन इसके कारणों को समझकर इसका सही समय पर इलाज किया जा सकता है। आइए समझते हैं कि एंजियोएडेमा क्या है, यह क्यों होता है और ऐसे में आपको क्या करना चाहिए।

एंजियोएडेमा क्या है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, एंजियोएडेमा त्वचा के नीचे की परतों में होने वाली सूजन है। जब हमारे शरीर की नसों से पानी जैसा तरल पदार्थ निकलकर आसपास के ऊतकों (tissues) में जमा होने लगता है, तो वह जगह सूज जाती है। यह आम पित्ती या चकत्तों (Hives/Urticaria) से थोड़ा अलग होता है। पित्ती में त्वचा की ऊपरी सतह पर खुजली वाले लाल चकत्ते बनते हैं, जबकि एंजियोएडेमा में सूजन त्वचा की अंदरूनी और गहरी परत में होती है। यह सूजन ज़्यादातर चेहरे, होंठ, आंखों के आसपास, जीभ, गले, हाथों, पैरों या फिर पेट के अंदरूनी हिस्सों में देखने को मिलती है।

यह क्यों होता है?

  • एलर्जी (Allergic Angioedema)- खाने-पीने की चीज़ों से: जैसे मूंगफली, दूध, अंडा, सी-फूड या सोया। मधुमक्खी या ततैया का डंक। पेनिसिलिन जैसी एंटीबायोटिक्स या पेनकिलर गोलियां।
  • दवाइयों का रिएक्शन (Drug-induced Angioedema)- कुछ खास तरह की दवाइयां बिना एलर्जी के भी सूजन ला सकती हैं। जैसे बीपी (हाई ब्लड प्रेशर) की दवाइयां (ACE inhibitors) या दर्द निवारक दवाइयां (Ibuprofen, Aspirin)। कई बार दवा शुरू करने के कई महीनों बाद भी यह रिएक्शन दिख सकता है।
  • आनुवंशिक कारण (Hereditary Angioedema)- यह एक बहुत ही दुर्लभ स्थिति है जो पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार में चलती है। इसमें शरीर में कुछ खास प्रोटीन (C1 inhibitor) की कमी होती है, जिससे बिना किसी बाहरी एलर्जी के भी अचानक बार-बार सूजन आने लगती है।
  • अज्ञात कारण (Idiopathic Angioedema)- कई बार तमाम टेस्ट कराने के बाद भी डॉक्टर इस बात का पता नहीं लगा पाते कि सूजन किस वजह से आई है। इसे इडियोपैथिक एंजियोएडेमा कहते हैं।

इसके लक्षण क्या हैं?

  • चेहरे, होंठ, जीभ, गले या आंखों के आसपास भारी सूजन आना।
  • सूजी हुई जगह पर दर्द, जलन या भारीपन महसूस होना।
  • अगर सूजन पेट के अंदरूनी हिस्सों में हो, तो तेज पेट दर्द, दस्त या उल्टी होना।
  • हाथों और पैरों का सूज जाना।

इमरजेंसी कब बन सकती है यह स्थिति?

यदि आपको या आपके किसी परिचित को सूजन के साथ ये लक्षण दिखें, तो बिना एक मिनट गंवाए तुरंत अस्पताल भागें;

  • सांस लेने में तकलीफ होना या सांस लेते वक्त सीटी जैसी आवाज आना।
  • निगलने या बोलने में परेशानी होना।
  • अचानक बहुत तेज चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना।

इसका इलाज और बचाव कैसे होता है?

  • एंटीहिस्टामाइन और स्टेरॉयड।
  • इमरजेंसी इंजेक्शन (EpiPen)।
  • ट्रिगर से बचाव।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।