
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, मास्क नहीं लगाने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने के कारण कोरोना का कहर फिर से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना होगा। ताकि इस महामारी से बचा जा सके।
आपको बता दें कि कोरोना के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। कहीं कम तो कहीं ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहना और सावधानी बरतना ही सबसे बेहतर उपाय है। इसलिए जरूरी है की सरकारी गाइडलाइन का पालन करें और हरदम मास्क लगाए रखें। हाथों को सैनिटाइज करें और सोशल डिस्टेंसिंग भी बनाए रखें।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस से बचने के लिए खुद को सुरक्षित रखना सबसे महत्वपूर्ण और कारगर उपाय है। हम हमेशा साफ सफाई से रहे यह सबसे जरूरी है। इसी के साथ कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना होगा। जैसे.....
-समय-समय पर साबुन से हाथ धोएं।
-हाथ नहीं धो सकते हैं वहां पर सेनीटाइज करें।
-अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और उसे हाथों पर अच्छी तरह से लगाएं। क्योंकि सैनिटाइजर ही ऐसी चीज है। जिससे वायरस खत्म हो जाएगा।
अगर आप घर से बाहर जाते हैं। तो मास्क जरूर लगाए रखें। अपने हाथों को आंख, नाक और मुंह पर नहीं लगाएं। क्योंकि हम अपने हाथों को कई जगह लगाते हैं। ऐसे में वायरस अगर हाथों के सम्पर्क में आ भी गया, तो उसे आंख, नाक, मुंह पर नहीं लगाएंगे। तो काफी बचाव होगा और घर जाते ही हाथ सेनीटाइज करें फिर साबुन से हाथ धोएं।
-छींकते और खांसते समय अपने मुंह के सामने रुमाल रखें अगर आपके पास रुमाल नहीं है। तो टिश्यू पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसे जल्द ही नष्ट कर दे।
-सोशल डिस्टेंसिंग, यानी कम से कम 2 मीटर की दूरी बनाए रखें।
-घर से बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकले। अन्यथा घर में रहने की कोशिश करें। क्योंकि अगर आप बाहर नहीं निकलेंगे तो आप सुरक्षित रहेंगे और किसी संक्रमित व्यक्ति की चपेट में भी नहीं आएंगे। लोगों से हाथ नहीं मिलाए और नमस्ते करके दूर से ही अभिवादन करें।
-कोरोना संक्रमण का लक्षण बुखार और सूखी खांसी आना है। अगर आपको इस प्रकार की समस्या हो रही है, तो आप सावधान रहें, दूसरों के संपर्क में नहीं आए और जहां तक हो सके घर पर ही रहे। गरम पानी, विटामिन सी की गोलियां और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।