स्वास्थ्य

Benefits Of Pear: जानिए नाशपाती से होने वाले अद्भुद फायदों के बारे में

Benefits Of Pear: नाशपाती एक मौसमी फल है जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके होने वाले फायदों के बारे में आपको भी जानना चाहिए।

3 min read
Benefits Of Pear
Benefits Of Pear

नई दिल्ली। Benefits Of Pear: नाशपाती को पियर भी कहते हैं। ये अनेक तत्वों से भरपूर होता है जैसे कि विटामिन बी,विटामिन सी, विटामिन बी काम्प्लेक्स,यौनिक,मैग्निसियम,फाइबर,कॉपर,मैंगनीज़ आदि। ये वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा होने के कारण शरीर से अनेकों बीमारियां दूर रहती है। वहीं ये शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी भी प्रदान करता है। इसलिए इस मौसमी फल को आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ताकि आप भी फिट रहे।
तो चलिए जानते हैं नाशपाती से होने ढेरों फायदे के बारे में-

स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए नाशपाती के फायदे
आप भी स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए अनेकों केमिकल्स से भरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते होंगें। लेकिन नाशपाती का सेवन त्वचा में नेचुरल रूप से स्किन को ग्लोइंग और मॉइस्चराइज करने में फायदेमंद होता है। इसलिए रोजाना आपको नाशपाती का सेवन जरूर करना चाहिए। आप नाशपाती का फल तो खाएं ही साथ ही साथ इसके जूस को भी डाइट में शामिल करें।

इम्युनिटी को करता है बूस्ट
नाशपाती में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये इम्युनिटी को बूस्ट करने में हमारी मदद करती है। यदि इम्युनिटी बूस्ट होगी तो शरीर से अनेकों बीमारियों का खतरा भी कम हो जाएगा। इसलिए इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए नाशपाती का सेवन जरूर करें।

लिवर के लिए अच्छा होता है नाशपाती का सेवन
नाशपाती के सेवन से लिवर को कई फायदे पहुंचते हैं। इसमें हेपाटोप्रोटेक्टिव नामक एक तत्त्व पाया जाता है जो कि लिवर को डैमेज होने से बचा के रखता है। आप अपने लिवर के स्वस्थ रखने के लिए नाशपाती का सेवन जरूर करें।

आयरन की कमी को करता है दूर
नासपाती में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यदि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी रहती है तो ऐसे में नाशपाती का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ये शरीर को एनेमिया जैसी बीमारी से भी दूर रखता है।

हड्डियों के लिए
नाशपाती कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स होता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। यदि हड्डियों में समस्या रहती है तो आपको नाशपाती का सेवन जरूर करना चाहिए।

Published on:
04 Oct 2021 04:08 pm