
नई दिल्ली। Benefits Of Star Fruit: सिर्फ नाम ही इसका स्टार फ्रूट नहीं है बल्कि ये दिखने में भी स्टार की तरह ही होते हैं। देखने में जितना आकर्षित होता है खाने में उतना ही टेस्टी। स्टार फ्रूट बहुत सारे औषिधि तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी,विटामिन सी,कैल्शियम,सोडियम,आयरन,फाइबर,एंटी ऑक्सीडेंट्स आदि चीजें प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। वहीं ये वजन को भी नहीं बढ़ने देता है। क्योंकि इसमें कैलोरी की कम मात्रा होती है। जो वेट लॉस में फायदा पहुंचाती है। स्टार फ्रूट के रोजाना सेवन से पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। ये इम्युनिटी बूस्ट करने का काम भी करता है। इसके आलावा ये शरीर से आयरन की कमी को भी दूर कर देता है।
इम्युनिटी के लिए फायदेमंद
स्टार फ्रूट इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। ये शरीर से कई बीमारियों को दूर रखने में भी लाभदायक होता है। स्टार फ्रूट में बीटा-केरोटीन नामक तत्त्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये बीटा केरोटीन शरीर में विटामिन ए की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। विटामिन ए इम्युनिटी के साथ-साथ आंखों की रोशनी तेज करने में अच्छा होता है। इसलिए स्टार फ्रूट को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
वेट लॉस
यदि आप वजन के ज्यादा बढ़ने से परेशान हैं तो स्टार फ्रूट आपकी मदद कर सकते हैं। स्टार फ्रूट में कैलोरी की कम मात्रा होती है जो वेट लॉस में लाभदायक होती है। इसलिए आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
हड्डियों को लिए
स्टार फ्रूट में विटामिन सी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में बेहद लाभदायक होते हैं। यदि आप भी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो स्टार फ्रूट का सेवन आपके लिए अच्छा हो सकता है।
कब्ज
कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो स्टार फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा मात्रा में पाया जाता है। जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है। जैसे कि कब्ज,गैस की समस्या,पेट में दर्द आदि।
कोलेस्ट्रॉल
अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा दो गुना हो जाता है। स्टार फ्रूट कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रखने में लाभदायक होता है। इसलिए इसका सेवन किया जा सकता है।
बालों की ग्रोथ के लिए
बालों को मजबूत बनाने में मददगार है स्टार फ्रूट। स्टार फ्रूट में विटामिन सी और विटामिन बी की भरपूर मात्रा होती है। वहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो बालों को मजबूत और हेल्दी बनाए रखता है।