
Ashoka Tree Bark Benefits: अशोक के पेड़ से स्वास्थ्य को कई प्रकार के फायदे मिलते है। क्योंकि ये औषधीय गुणों से भरपूर होता है। साथ ही अशोक के पेड़ का उपयोग आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। अशोक की छाल कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। खासतौर पर महिलाओं की समस्या को दूर करने में अशोक की छाल बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही ये पेट की समस्या और स्किन की समस्या को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं अशोक के पेड़ से मिलने वाले फायदे के बारे में
अशोक के पेड़ के फायदे
पेट की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
पेट की समस्या को दूर करने में अशोक की छाल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अशोक की छाल पेट के कीड़ों को मारने में कारगर है। साथ ही ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। कब्ज और अपच की समस्याओं को दूर करने में भी अशोक की छाल फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: संतरे के छिलके में छिपा हैं ये अद्भुत राज, जिसे जानकर आप चौक जाएंगे
2. ल्यूकोरिया से राहत दिलाने में फायदेमंद
ल्यूकोरिया से राहत दिलाने में अशोक की छाल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि महिलाओं में वाइट डिस्चार्ज यानी ल्यूकोरिया होना एक आम समस्या है, लेकिन इस समस्या से राहत दिलाने में अशोक की छाल सहायक होता है। इसलिए अशोक की छाल को पानी में तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए। फिर पानी पी लें।
3. पीरियड के दर्द को दूर करने में फायदेमंद
पीरियड के दर्द को दूर करने में अशोक की छाल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अशोक की छाल पीरियड में होने वाले भयानक दर्द और पेट में होने वाली ऐंठन को कम कर देती है। ये दर्द को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित होता है।
यह भी पढ़े: नींद न आने से लेकर वजन कम करने की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है, कच्चा नारियल
4. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए अशोक की छाल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अशोक की छाल खून को साफ करती है और स्किन पर ग्लो लाती है। स्किन पर अशोक की छाल लगाने से ऑयली और बेजान सी स्किन से छुटकारा मिलता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।