Barley Water Benefits: जौ का पानी बनाने के लिए आप एक पतीले में ढाई कप पानी, 1 कप जौ डालकर इसे मीडियम आंच पर उबाल लें। पानी का रंग सफेद और पानी...
जौ के आटे की रोटियां ही नहीं, बल्कि इसे उबालकर बनाया गया जौ का पानी भी आपको कई स्वास्थ्य लाभ देता है। जौ का पानी आप दिनभर में कभी भी पी सकते हैं लेकिन सुबह के समय इसका सेवन अधिक फायदेमंद होता है। यूं तो अधिकतम दो दिनों तक जौ का पानी स्टोर किया जा सकता है लेकिन बेहतर होगा कि आप ताजा बनाया हुआ जौ का पानी ही पिएं। तो अब आइए जानते हैं इसके गजब के फायदों के बारे में...
जौ का पानी कैसे बनाएं
जौ का पानी बनाने के लिए आप एक पतीले में ढाई कप पानी, 1 कप जौ डालकर इसे मीडियम आंच पर उबाल लें। पानी का रंग सफेद और पानी थोड़ा गाढ़ा हो जाए तब गैस बन्द कर दें। इस पानी को किसी बर्तन में छानकर थोड़ी देर ठंडा होने दें। पीते समय थोड़ा स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं।
जौ के पानी के फायदे
1. एनीमिया की समस्या में
शरीर में आयरन की कमी से होने वाले रोग एनीमिया में जौ का पानी काफी लाभप्रद हो सकता है। क्योंकि जौ के पानी का सेवन शरीर में आयरन के अवशोषण में सहायक हो सकता है जिससे एनीमिया रोग से लड़ने में मदद मिल सकती है।
2. गर्भवती महिलाओं के लिए
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को पाचन से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। ऐसे में गर्भवती महिला अगर फाइबर युक्त जौ के पानी का सेवन करती है तो इससे कब्ज से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। साथ ही जौ का पानी प्रेग्नेंट महिला के शरीर में दूध की मात्रा बढ़ाने और हाइड्रेट रखने में भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
3. रक्तचाप को नियंत्रित करने में
रक्तचाप नियंत्रण में भी जौ के पानी के फायदे देखे जा सकते हैं। क्योंकि बीटा ग्लूकन सिस्टोलिक जैसे तत्व युक्त जौ का पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। जिससे हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है।
4. हड्डियों को मजबूती दे
कमजोर हड्डियां आपके काम करने की क्षमता को प्रभावित करती हैं। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए भी जौ का पानी पीना गुणकारी हो सकता है। क्योंकि जौ के पानी में हड्डियों के लिए फायदेमंद कैल्शियम पाया जाता है। जिससे हड्डियों के रोगों का जोखिम भी कम किया जा सकता है।