स्वास्थ्य

Benefits of Daliya: जानिए दलिया खाने के हैं ये अद्भुत फायदे, फिट और हेल्दी रखने में करता है मदद

Benefits of Daliya: दलिया का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। दलिया कई सारे पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसलिए मरीजों को खास करके दलिया खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। तो चलिए जाने दलिया खाने के फायदे  
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2022, 1:35 PM IST
Amazing health benefits of Daliya Daliya khane ke fayde
Amazing health benefits of Daliya Daliya khane ke fayde

Benefits of Daliya: दलिया खाने से सेहत स्वस्थ रहता है। क्योंकि दलिया एक पौष्टिक आहार होता है। दलिया में विटामिन, आयरन और मिनरल के गुण पाए जाते है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है। इसके अलावा इसमें लो कैलोरी और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आपको कई सारी बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में दलिया का सेवन करते है, तो इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और साथ ही इसके सेवन से कब्ज, पाचन, हड्डियों, हृदय और वजन कम करने जैसी समस्याओं से राहत मिलता है। तो आइए जानते है दलिया खाने के फायदे के बारे में

दलिया खाने के फायदे

1. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
दलिया का सेवन करना हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दलिया में कैल्शियम और मैग्नीशियम के गुण होने के कारण इसका रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। उम्र दराज होने पर जोड़ों के दर्द की शिकायत उन लोगों को नहीं होती, जो दलिया का सेवन नियमित रूप से करते है। इसके अलावा पित्त की थैली में पथरी की समस्या भी दूर करने में दलिया का सेवन करना फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: हल्दी वाले दूध पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, पेट से लेकर हड्डियों की समस्या को करता है दूर

2. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम में दलिया का सेवन करना फायदेमंद होता है। दलिया फाइबर से भरा होता है जो आपके पेट को लंबे समय भरा रखता है और इस तरह वजन कम करने में मदद आसानी होती है। इसके अलावा दलिया में कैलोरी की मात्रा काम होती है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते है, तो रोजाना एक कटोरी दलिया जरूर खाएं।

3. कब्ज से राहत दिलाने में फायदेमंद
दलिया का सेवन करना कब्ज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि दलिया में फाइबर सहित कई प्रकार के गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो कब्ज से राहत दिलाने में फायदेमंद होते हैं। इसलिए कब्ज से राहत पाने के लिए आप दलिया का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: हल्दी वाले दूध पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, पेट से लेकर हड्डियों की समस्या को करता है दूर

4. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
एनर्जी बढ़ाने में दलिया का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है। अगर आप भी एनर्जी की कमी महसूस करते है तो अपने डाइट दलिया जरूर शामिल करें। दलिया का सेवन करने से एनर्जी की कमी को पूरा किया जा सकता है। अगर आप दलिया को सुबह नाश्ते में शामिल करते हैं तो ये आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
28 Apr 2022, 1:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत