
नई दिल्ली। Health Tips: देसी घी जो सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी ये बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, देसी घी को यदि आप रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो कई बीमारियां शरीर से दूर हो जाती हैं। देसी घी न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि इसका सेवन बालों कि ग्रोथ और त्वचा के लिए भी बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है। देसी घी में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के आदि सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं वहीं ये आंखों कि रोशनी को बढ़ाने से लेकर बोन और मांसपेशियों को मजबूत बना के रखने में भी सहायक होते हैं। आप भी जानिए देसी घी के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।
वेट कम करने में होता है मददगार
यदि आप वजन को कम करने कि सोंच रहे हैं तो ऐसे में देसी घी का सेवन बहुत ही जयादा लाभदायक साबित हो सकता है, देसी घी आपके मेटॉबियोलिज्म को मजबूत बना के भी रखता है। देसी घी यदि आप रोजाना की डाइट में शामिल करते हैं तो आपके बॉडी में जमे हुए फैट को कम करता है। वहीं ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है। यदि आप वेट को कम करना चाहते हैं तो देसी घी को अपने रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आंखों की सेहत के लिए होता है फायदेमंद
यदि आप आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं या आंखों में रोशनी को तेज बना के रखना चाहते हैं तो देसी घी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, देसी घी के सेवन से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं वहीं ये आपके आंखों से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर करता है जैसे कि मोतियाबिंद, आंखों में बार-बार पानी आने कि समस्या को भी दूर करता है, ऐसे में देसी घी का रोजाना सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होता है।
बालों कि ग्रोथ के लिए
यदि आप बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं या बालों के टूटने की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो देसी घी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, दसी घी अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसके सेवन से आपके बालों के टूटने कि समस्या भी दूर होती जाती है, घी में कई सारे फैटी एसिड्स भी पाए जाते हैं जो आपके बाल को बढ़ने में बहुत ही ज्यादा मददगार होते हैं। इसको यदि आप बालों में लगाते हैं तो ये आपके रूखे बालों को मॉश्चराइज भी करता है।
हड्डियों कि सेहत के लिए
यदि आप हड्डियों को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो ऐसे में देसी घी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, देसी घी में विटामिन डी की मात्रा भरपूर होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाती है और हड्डियों में होने वाले फ्रैक्चर के खतरे को भी कम करती है। लेकिन यदि आप डाइट में गाय के दूध से बने घी को शामिल करते हैं तो ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है।
पाचन क्रिया को मजबूत बना के रखने के लिए
यदि आप पाचन क्रिया को मजबूत बनाना चाहते हैं तो देसी घी का सेवन कर सकते हैं,इसके सेवन से आपका इम्मून सिस्टम मजबूत होता जाता है, वहीं यदि आप सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो भी देसी घी का सेवन फायदेमंद होता है। यदि आपके पेट में अक्सर दर्द बना रहता है तो भी आप एक चम्मच गर्म पानी में घी डालके सेवन कर सकते हैं। ये इम्युनिटी को मजबूत भी बनाता है।