स्वास्थ्य

Benefits of Lassi: गर्मी में लस्सी पीने के हैं बहुत से फायदे, एसिडीटी से लेकर पाचन से जुड़ी समस्या तक होगी दूर

Benefits of Lassi: गर्मी के मौसम में रोजाना लस्सी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाती है। यह आपको कई समस्याओं से राहत दिलाती है। क्योंकि रोजाना लस्सी के सेवन से आपको कई जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2022, 4:17 PM IST
Benefits of Lassi: गर्मी में लस्सी पीने के हैं बहुत से फायदे, एसिडीटी से लेकर पाचन तक की समस्या होगी कम
Amazing health benefits of drinking lassi Lassi pine ke fayde

Benefits of Lassi: गर्मियों की चिलचिलाती धूप और गर्मी से खुद को बचाने के लिए हम ठंडे पेय पदार्थ का इस्तेमाल करते है, लेकिन लस्सी भी इनमें से एक बेहतर विकल्प है। जिसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। लस्सी में दही के सभी पोषक जैसे कैल्सियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम आदि पाए जाते है। रोजाना के जिंदगी में अपने खान- पान में लस्सी को शामिल करने के बहुत सारे फायदे है। लस्सी का नियमित सेवन करने से स्वस्थ बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिलता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते है लस्सी पीने के फायदे के बारे में

लस्सी पीने के फायदे

1. पाचन तंत्र बेहतर रहता
लस्सी पीना पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। लस्सी में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से इसके सेवन से पूरा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई दिक्कत है तो एक गिलास लस्सी पी लें कुछ ही देर में तकलीफ दूर हो जायेगी। लंच के बाद इसका सेवन सबसे उपयुक्त माना जाता है।
यह भी पढ़े: गर्मी में दही खाने के 5 बड़े फायदे, इन बीमारियों में तुंरत मिलता है आराम

2. हड्डियों को मजबूत बनाती
लस्सी कैल्शियम से भरपूर होती है, इसलिए यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का एक बेहतरीन तरीका है। यह आपकी समग्र हड्डी और दंत स्वास्थ्य में काफी हद तक सुधार कर सकती है।

3. एसिडिटी की समस्या से राहत मिलता
अगर आप भी गर्मियों में पेट की गैस या एसिडिटी से परेशान रहते है। तो ठंडी लस्सी पीना आपके लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि लस्सी की तासीर ठंडी होती है जो पेट को ठंडा रख कर हार्ट बर्न और अपच आदि की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है।

4. इम्यूनिटी मजबूत होता
लस्सी और दही दोनों ही विटामिन डी और लैक्टिक एसिड में भरपूर हैं जिसकी वजह से पाचन शक्ति स्वस्थ बनी रहती है। शरीर को स्वस्थ रहने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है जो लस्सी से मिलता है। लस्सी पीने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी हमेशा मजबूत बनी रहती है और बीमारियों से भी हम दूर रहते हैं।
यह भी पढ़े: शहतूत खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, पेट संबंधी समस्याओं से दिलाता है राहत

5. लू से बचाता
गर्मियों में तेज धूप के कारण अक्सर लोगों की स्किन जल जाती है और लू लग जाती है। गर्मियों में लू के कहर से बचने का सबसे अच्छा तरीका है ठंडी लस्सी का सेवन करना। जब भी घर से बाहर निकलें तो एक गिलास लस्सी पीकर निकलें आपको कभी लू नहीं लगेगी।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Apr 2022, 4:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
साबुन, क्रीम या ज्वेलरी लगने के बाद त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकती Contact Dermatitis

Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह