स्वास्थ्य

रोजाना दूध के साथ करें केसर का सेवन, होगें ये अद्भुत फायदे

आज के इस आर्टिकल में हम आपको दूध और केसर के फायदे के विषय में बताएंगे।  
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2022, 10:25 PM IST
amazing_health_benefits_of_drinking_saffron_with_milk.jpg
रोजाना दूध के साथ करें केसर का सेवन, होगें ये अद्भुत फायदे

दूध और केसर में ऐसे कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।केसर भी काफी गुणवान माना जाता है यह आपके शरीर में ब्लड लेवल को भी इनक्रीस करता है। साथ ही कई सारे अन्य बीमारियों को भी आपके शरीर से दूर रखता है । आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूध और केसर दोनों मिलकर आपके सेहत के लिए कैसे लाभदायक साबित होते हैं।

क्या लाभ मिलता है केसर दूध पीने से

गर्भवती महिलाओं के पेट में सूजन की समस्या या गैस बनने की समस्या नजर आती है, ऐसे में केसर का दूध इस समस्या को दूर करने में फायदेमंद है। इसके अलावा जिन महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान मूड स्विंग होता है या वे मूड स्विंग के कारण चिंता और डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं तो वे भी केसर के दूध से अपनी समस्या को दूर कर सकती हैं। केसर का दूध न केवल पाचन तंत्र को ठीक रखता है बल्कि अनिद्रा की समस्या को भी दूर करता है। लेकिन सबसे पहले केसर की सीमित मात्रा की जानकारी लें।

सर्दी जुखाम में लाभदायक
सर्दी, बुखार और जुखाम से छुटकारा पाने के लिए केसर बहुत लाभदायक है। गर्म दूध में चुटकी भर केसर और शहद मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आपको कुछ देर में फर्क नजर आएगा।

स्ट्रेस कम करें नींद पूरी करे
आजकल नींद न आने की समस्या आम होती जा रही है। ऐसे में इस समस्या से तनाव, चिंता आदि समस्याएं पैदा होती हैं। इसके लिए केसर आपकी मदद कर सकता है। केसर एक ऐसी औषधि है जो दिमाग को न केवल शांत रखती है बल्कि नींद लाने का भी एक रामबाण इलाज है। ऐसे में आप रोज सोने से पहले गर्म दूध में थोड़ा सा केसर डालें और उसे फूलने दें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
29 Jan 2022, 10:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?