स्वास्थ्य

Benefits of Dry Dates: छुहारा खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, शरीर की कई समस्याओं को करता है दूर

Benefits of Dry Dates: छुहारा खाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। छुहारा का सेवन करने से कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही इसके सेवन करने से सर्दी खांसी से भी राहत मिलती है।
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2022, 10:20 AM IST
Benefits of Dry Dates: छुहारा खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, शरीर की कई समस्याओं को करता है दूर
Amazing health benefits of Dry Dates Chuhara khane ke fayde

Benefits of Dry Dates: छुहारा का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। छुहारा पौष्टिक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। छुहारा में विटामिन सी, फाइबर, कॉपर, जिंक, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन मौजूद होते हैं। यह आपको कई सारी बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होता है। छुहारा शरीर में होने वाले सूजन को कम करने में मदद करता है और साथ ही सर्दी खांसी की समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार साबित होता है। तो आइए जानते हैं छुहारा खाने से होने वाले फायदे के बारे में

छुहारा खाने के फायदे


1. सूजन कम करने में फायदेमंद

छुहारा शरीर में सूजन की समस्याओं को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के भरपूर गुण पाए जाते है। आप छुहारा का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में सूजन की समस्या से राहत मिलती है। छुहारा अर्थराइटिस की वजह से शरीर में होने वाले सूजन और लिवर में होने वाले सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है।

2. मासिक धर्म में फायदेमंद

मासिक धर्म में छुहारा का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। अक्सर ज्यादातर महिलाओं के शारीरिक कमजोरी के कारण मासिक धर्म असमय से आने लगती है। लेकिन नियमित रूप से छुहारे का सेवन करने से मासिक धर्म प्राकृतिक रूप से समय पर होने लगता है। इसलिए महिलाओं को छुहारे का सेवन जरूर करना चाहिए।

3. वजन बढ़ाने में फायदेमंद

अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो छुहारा इसमें आपकी मदद कर सकता है। वजन बढ़ाने के लिए छुहारा दूध के साथ लेना बहुत ही लाभकारी होता है। क्योंकि इससे उनका वजन बढ़ता है और आप दुबलेपन से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही आपके शरीर को जरूरी तत्व आसानी से मिल जाते हैं।

4. पेट के लिए फायदेमंद

पोटैशियम और फाइबर से भरपूर छुहारा पेट की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। छुहारे और दूध का एक साथ सेवन करने से पाचन सही हो सकता है। साथ ही कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार हो सकता है। छुहारे और दूध का मिश्रण एंजाइम को बूस्ट करने में भी मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
28 Apr 2022, 10:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत