
Benefits of Avocado: एवोकाडो में उच्च फैटी एसिड के साथ विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन भरपूर में मात्रा में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एवोकाडो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। GI लेवल कम होने के कारण एवोकाडो एक अच्छा डायबिटीज फूड है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ये आपको कई सारी बीमारियों से बचाता है। एवोकाडो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने के लिए, दिल के स्वास्थ्य, वजन कम करने, ब्रेनपावर बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल, बालों, त्वचा के साथ कई रोगों में फायदेमंद हो सकता है। एवोकाडो एक एनर्जी बूस्टर फूड है। साथ यह आपको अंदर से भी भरा हुआ रखता है। तो आइए जानते हैं एवोकाडो के अद्भुत फायदे के बारे में।
एवोकाडो के अद्भुत फायदे
1. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे
एवोकाडो दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एवोकाडो एक हाई फैट और लो कर्ब फूड है। इसमें लो कर्ब होने से यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए खजाने से कम नहीं हैं ये पत्तियां, जानिए कैसे करें इनका सेवन
2. ब्लड प्रेशर समस्या को कम करे
एवोकाडो हाई पोटेशियम फूड है। यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत अधिक फायदेमंद रहता है। इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर में अधिक सोडियम के कारण होने वाले प्रभावों को रोकता है और ब्लड प्रेशर घटाता है।
3. हृदय को स्वस्थ रखे
एवोकाडो में बीटा-सिटोस्टीरॉल पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे हृदय स्वस्थ रहता है।
यह भी पढ़े: Benefits Of Raisins : रोजाना सुबह खाली पेट जरूर करें किशमिश का सेवन, पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो जाएंगी दूर
4. वजन कम करे
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में एवोकाडो को जरूर शामिल करना चाहिए। एवोकाडो एक लो कार्बोहाइड्रेट फूड है, जो मोटापे से बचाने का भी काम करता है।