Benefits of Tulsi: रोज तुलसी खाना अधिक कारगर साबित हो सकता है कई पोषक तत्वों से भरपूर तुलसी, शरीर की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकती है। तुलसी के पत्ते के फायदे बुखार, दिल से जुड़ी बीमारियां, पेट दर्द, मलेरिया और बैक्टीरियल संक्रमण आदि में बहुत फायदेमंद हैं। चलिए जानते है तुलसी के फायदे
Benefits of Tulsi: तुलसी का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहेद फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में तुलसी को औषधीय पौधा माना जाता है, जो व्यक्ति को कई रोगों से बचाता है। तुलसी को सुबह-सुबह खाली पेट खाना चाहिए, इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। तुलसी के बीजों में फ्लैवोनोइड्स और फेनोलिक होते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को इंप्रूव करते हैं, वहीं इसकी पत्तियों में विटामिन और खनिज होता है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक और आयरन होता है। इसके अलावा इसमें सिट्रिक, टार्टरिक और मैलिक एसिड भी होता है। इसलिए यह हर तरह से लाभदायक होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। तुलसी के पत्ते पाचन को सही रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही एसिडिटीऔर पेट में जलन की परेशानी को भी यह दूर रखता है। तो आइए जानते है तुलसी खाने के फायदे के बारे में
तुलसी खाने के फायदे
1. सूखी खांसी और दमा से आराम मिलता
तुलसी की पत्तियां अस्थमा के मरीजों और सूखी खांसी से पीड़ित लोगों के लिए भी बहुत गुणकारी हैं। इसके लिए तुलसी की मंजरी, सोंठ, प्याज का रस और शहद को मिला लें और इस मिश्रण को चाटकर खाएं, इसके सेवन से सूखी खांसी और दमे में लाभ होता है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में रोज कच्चा प्याज खाने की डाल लें आदत, कई बीमारियां पास भी नहीं फटकेंगी
2. अनियमित पीरियड्स को दूर करने में मदद करता
यदि महिलाओं को पीरियड्स में अनियमितता की शिकायत है तो तुलसी के बीज का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन करने से मासिक चक्र की अनियमितता भी दूर होती है।
3. पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद
पाचन क्रिया के लिए तुलसी के पत्ते पाचन को सही रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही एसिडिटी और पेट में जलन की परेशानी को भी यह दूर रखता है। बॉडी के पीएच लेवल को मेनटेन करने में भी तुलसी मददगार साबित होती है।
4. यूरिक एसिड के स्तर को सामान्य रखता
तुलसी के सेवन से शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को सामान्य करने में मदद मिलती है। यह किडनी में पथरी को भी बढ़ने से रोकता है।
यह भी पढ़े: अगर आप भी ताकत बढ़ाना चाहते हैं तो पीएं इस चीज का जूस, कई बीमारियां रहेंगी आप से कोसों दूर
5. इम्युनिटी बढ़ाती
ऐसा माना जाता है कि रोज तुलसी के ताजे पत्ते खाने से इम्यून सिस्टम यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ब्रांकाइटिस व फेफड़ों में संक्रमण से बचाव में भी सहायक है तुलसी। दरअसल तुलसी का नियमित सेवन करने से तुलसी कफ को पतला करके उसे शरीर से बाहर निकालती है, साथ ही फेफड़ों की कार्य क्षमता में भी सुधार करती है।