स्वास्थ्य

Curd with Honey Benefits: दही के साथ शहद मिलाकर खाने के है ये 5 अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को करते है दूर

Curd with Honey Benefits: दही के साथ शहद मिलाकर खाने से सेहत को बहुत ही लाभ मिलता है। दही और शहद कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते है। ये कई सारी बीमारियों से आपको बचाते है। दही और शहद हड्डियों को मजबूत बनाता है और साथ ही पाचन तंत्र को दुरूरत बनाए रखने में मदद करता है।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2022, 11:50 AM IST
Curd with Honey Benefits: दही के साथ शहद मिलाकर खाने के है ये 5 अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को करते है दूर
Amazing health benefits of eating curd with honey

Curd with Honey Benefits: दही और शहद का एक साथ सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। दही और शहद हेल्दी बॉडी के लिए एक पर्फेक्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है। दही में शहद का मिश्रण शरीर के लिए प्रोबायोटिक की तरह कार्य करता है। अगर कोई दही में शहद मिलाकर खाता है, तो इससे उसे अधिक फायदे मिल सकते हैं। गर्मियों में अक्सर लोगों का पेट खराब रहता है। इसकी वजह से बहुत से लोग ब्लोटिंग, गैस, अपच और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। लेकिन दही और शहद का साथ में सेवन करने से ये सारी समस्याओं से राहत मिल जाती है तो आइए जानते है दही और शहद को एक साथ खाने के फायदे के बारे में

दही के साथ शहद मिलाकर खाने के फायदे

1. हड्डियों को मजबूत बनाता
दही के साथ शहद मिलाकर खाने से हड्डियां मजबूत होती है। जिन लोगों को हड्डी में दर्द, होता है, उन लोगों को दही और शहद खाने से फायदा मिल सकता है। क्योंकि दही में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए ये दोनों न्यूट्रीएंट मिलकर हड्डियों को मजबूती प्रदान कर सकते प्रदान कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: आलू के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, पाचन से लेकर त्वचा के लिए होता है फायदेमंद

2. पाचन तंत्र को दुरुस्त करता
दही और शहद दोनों साथ में खाने से पाचन तंत्र को दुरुस्त और मजबूत रखने में मदद करता है। दही आपको पेट में होने वाले संक्रमण से बचाने में भी मददगार होती हैं। क्योंकि दही में लाइव बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया को तेज बनाते हैं। शहद खाने से अपच की समस्या दूर होती है। शहद में भी अधिक मात्रा में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं और एक्सपर्ट्स की मानें तो हेल्दी बैक्टीरिया युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से पाचन तंत्र हमेशा दुरुस्त रहता है। इसलिए दही के साथ शहद खाने की सलाह दी जाती है।

3. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता
दही के साथ शहद का सेवन करना इम्यूनिटी सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि दही और शहद दोनों में विटामिन सी की मात्रा पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। कोरोना के समय में खुद का इम्यून सिस्टम मजबूत रखना बहुत ही जरुरी है इसलिए दही और शहद का सेवन अवश्य करना चाहिए।

4. प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता
शहद में ग्लूकोज की अधिक मात्रा होती है और दही प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो दही और शहद एक्सरसाइज के बाद आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। क्योंकि जो लोग एक्सरसाइज करते हैं उन्हें दही और शहद दोनों की बहुत आवश्यकता होती है ताकि शरीर में एनर्जी बनी रहे और मांसपेशियों की रिकवरी हो सके।
यह भी पढ़े: गर्मी में लस्सी पीने के हैं बहुत से फायदे, एसिडीटी से लेकर पाचन से जुड़ी समस्या तक होगी दूर

5. वजन कम करता
अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान है तो दही में शहद मिलाकर खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती हैं। दही कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है जो पेट की एक्सट्रा चर्बी को घटाने में भी सहायक होती है। दही शरीर में फैट बर्नर का काम करती है। इसलिए वजन घटाने के लिए आप भी दही और शहद का साथ में सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
23 Apr 2022, 11:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत