स्वास्थ्य

Muesli Health Benefits: म्यूसली खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ जानकर रह जाएंगे दंग

Muesli Health Benefits: विभिन्न प्रकार के अनाजों, सूखे मेवों और बीजों के मिश्रण वाली म्‍यूसली एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसके सेवन से शरीर को मुक्त कणों से सुरक्षा मिलने के साथ ही यह आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।
3 min read
• •
Updated: 4 Dec 2021, 10:17 PM IST
muesli.jpg
Muesli Health Benefits

नई दिल्ली। Muesli Health Benefits: आमतौर पर हमारे पूरे दिन में नाश्ता, दोपहर का खाना और रात्रि भोजन यह 3 मुख्य आहार होते हैं। जिसमें हमारे द्वारा विभिन्न प्रकार की भोज्य सामग्री का सेवन किया जाता है। खास तौर पर वे लोग जो वजन घटाना चाहते हैं, वह तो बड़ा ही सोच-समझकर अपना डाइट चार्ट बनाते हैं। तो इसलिए आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा हैं, जिसे आप अपने सुबह तथा रात दोनों मील में शामिल कर सकते हैं। जी हां, न्यूसली एक ऐसा हेल्दी ऑप्शन है, जिसे आप डाइटिंग पर हो या ना हो, अपने डाइट रुटीन में शामिल कर सकते हैं। यह वजन घटाने के साथ ही आपके शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। तो आइए जानते हैं म्यूसली के सेवन से आपकी सेहत को कौन से फायदे होते हैं...

1. डायबिटीज नियंत्रण में
फाइबर से भरपूर म्यूसली का सेवन टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। इसके सेवन से शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि बिना शुगर वाली म्‍यूसली का ही सेवन करना चाहिए।

2. त्वचा को पोषण दे
विभिन्न प्रकार के अनाजों, सूखे मेवों और बीजों के मिश्रण वाली म्‍यूसली एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसके सेवन से शरीर को मुक्त कणों से सुरक्षा मिलने के साथ ही यह आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। नियमित रूप से म्‍यूसली का सेवन आपको झुर्रियों जैसी अन्य त्वचा समस्याओं से बचा सकता है।

3. आंखों के स्वास्थ्य के लिए
आंखों की अच्छी सेहत के लिए भी म्यूसली के सेवन के फायदे देखे जा सकते हैं। विटामिन सी, विटामिन ई तथा ओमेगा-3 फैटी एसिड का जबरदस्त स्रोत होने के कारण म्‍यूसली आपकी आंखों को फायदा पहुंचाती है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बेहतर होती है।

4. वजन कम करने में
जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तथा वजन कम करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं, उनके लिए अपनी डाइट में म्‍यूसली को शामिल करना एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। आप इसे अपने दिन तथा रात दोनों समय की नील का हिस्सा बना सकते हैं, क्योंकि प्रोटीन तथा फाइबर से भरपूर म्‍यूसली का सेवन आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है।

5. हड्डियों की मजबूती के लिए
म्यूसली विटामिनों तथा खनिजों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, बी, सी तथा विटामिन-के के साथ कई खनिज जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम तथा फास्फोरस भी मौजूद होते हैं। कमजोर हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए तो यह एक बेहतरीन आहार हो सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
4 Dec 2021, 10:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Thumb Side Wrist Pain: मोबाइल चलाते या बच्चे को गोद में उठाते समय अंगूठे के पास होता है तेज दर्द? जानें क्या है डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस

सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका

World Diabetes Day 2026: 2030 का 80% डायग्नोसिस टारगेट, IDF डायबिटीज से जानें भारत कितना पीछे और क्या करना होगा?

आसपास कोई चीज नहीं, फिर भी बार-बार आती है जलने या सड़ने की बदबू? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकता है Phantosmia