स्वास्थ्य

Roasted Gram Benefits: जानिए भुने चने खाने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, पुरुषों के लिए भी होता है फायदेमंद

Roasted Gram Benefits: भुने चने का सेवन करने से स्वास्थ्य को बहुत ही लाभ मिलते हैं। चने में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। भुने चने में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो वजन कम करने में फायदेमंद होता है।  

2 min read
Amazing health benefits of eating roasted gram in Hindi

Roasted Gram Benefits: भुने चने खाने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। ज्यादातर लोग भुने चने को शाम में स्नैक्स के रूप में खाते हैं। भुने चने में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो सेहत को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। भुने चने खाने से वजन कम होता है क्योंकि भुने चने में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसके सेवन करने से भूख भी जल्दी नहीं लगती है,क्योंकि इसे खाने से एक लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। भुने चने का सेवन करने से और भी कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं भुने चने खाने से मिलने वाले फायदे के बारे में

भुने चने खाने के फायदे


1. डायबिटीज के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए भुने चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा बहुत कम है जिसकी वजह से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है। इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को भुने हुए चने का सेवन जरूर करना चाहिए।

2. कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद

भुने चने का सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। रोजाना भुने चने खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। कब्ज होने पर कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप रोज भुने चने का सेवन जरूर करें।

3. पुरुषों के लिए फायदेमंद

भुने चने का सेवन करना पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने पुरुषों की शक्ति और शारीरिक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कमजोरी की समस्या भी दूर होती है और खून की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है। रोजाना दूध के साथ एक मुट्ठी भुने चने खाने से लाभ मिलते हैं।

4. वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए भुने चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना दो मुट्ठी भुने चने का सेवन जरूर करें। क्योंकि भुने चने में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पेट को साफ रखता है और वजन कम करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
01 May 2022 08:17 pm
Also Read
View All
World Menstrual Hygiene Day : पीरियड्स में किचन, पूजा घर से दूरी सिर्फ अंधविश्वास; AIIMS की डॉक्टर ने 3 मिथकों का सच बताया

Scalp Sunburn: सिर्फ चेहरे पर नहीं, आंखों और स्कैल्प पर भी पड़ती है धूप की मार, जानिए सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका

Thyroid Cancer Test : थायराइड कैंसर का इस एक जांच से चल जाता है पता, खर्च 2500 रुपए तक; कैंसर सर्जन ने बताया क्यों जरूरी है ये

Food Poisoning Symptoms: गर्मी में बार-बार हो रही है फूड पॉइजनिंग, जानिए पके हुए खाने को कितनी देर में बैक्टीरिया कर देते हैं खराब

Bipolar Disorder : बाइपोलर डिसऑर्डर की जंग में हनी सिंह के बाल उड़ गए थे! मनोचिकित्सक से जानिए इस बीमारी के शुरूआती लक्षण