स्वास्थ्य

Weight Loss Tips:बेली फैट कम करने से लेकर हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों को करता है कम, जानिए आवलें के जूस से होने वाले इन लाभों के बारे में

Amla Juice Benefits: आवलें के जूस का इस्तेमाल यदि आप करते हैं तो ये सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित होता है। इसके जूस के सेवन से वेट लॉस आसानी से हो जाता है वहीं स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।  
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2022, 6:21 PM IST
बेली फैट कम करने से लेकर हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों  को करता है कम, जानिए आवलें के जूस से होने वाले इन लाभों के बारे में
Amla Juice Benefits

Amla Juice Benefits: आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई कि व्यक्ति के शरीर में कोई न कोई परेशानी बनी ही रहती है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं और बीमारियों से सुरक्षित रहना चाहते हैं तो आवलें के जूस का सेवन अत्यंत लाभदायक होता है। इसके रोजाना सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी अनेकों समस्याएं दूर हो जाती हैं, वहीं ये वजन कम करने से लेकर शरीर के अन्य बॉडी पार्ट्स को सुरक्षित रखने में मदद करता है। आंवला वहीं विटामिन ए, विटामिन बी, पोटेशियम, कैल्शियम के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए इनका सेवन रोजाना आप कर सकते हैं।

पाचन से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर: पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करना चाहते हैं तो आवलें का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। आवलें में कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं तो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। वहीं यदि आपको कब्ज या पेट दर्द की समस्या रहती है तो भी आवलें के जूस का सेवन फ़ायदेमन्द होता है।

इम्युनिटी को करता है बूस्ट: इम्युनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो आवलें का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द साबित होते हैं, आवलें के रोजाना सेवन से इम्युनिटी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जाती है। आप आंवला का सेवन तो करें हीं वहीं इसके जूस को भी रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।

वजन कम करने में करते हैं मदद: वजन को कम करना चाहते हैं तो आवलें के जूस का सेवन एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके सेवन से बेली फैट की समस्या भी दूर हो जाती है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो सुबह के खाली पेट आप आवलें के जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आयरन की कमी की करता है पूर्ती: यदि आपके शरीर में आयरन की कमी रहती है तो आवलें के जूस का सेवन अत्यंत लाभदायक होता है। इसमें विटामिन सी, आयरन, फोलेट, पोटैशियम,फोस्फोरस और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

बालों और त्वचा के लिए होता है लाभकारी: बालों को यदि लंबा और घना बनाना चाहते हैं तो आवलें के जूस का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। वहीं इसके सेवन से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती जाती हैं। पिम्पल्स, रैसज, पिम्पल्स के निशान आदि समस्याओं को आवलें का जूस दूर करने में मददगार साबित होता है।


यह भी पढ़ें: आपकी ये आदतें बढ़ा देती हैं हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क, कंट्रोल करने के लिए अपनाएं इन टिप्स को

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
17 Apr 2022, 6:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें