स्वास्थ्य

Khadir Bark Benefits: खैर की छाल के है कमाल के फायदे, मुंह के छालों को दूर करने में करता है मदद

Khadir Bark Benefits: खैर को खदिर, कत्था के नाम से भी जाना जाता है। खैर की छाल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खैर की छाल का इस्तेमाल आयुर्वेद में भी किया जाता है। इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और स्किन की समस्या भी दूर होती है।  

2 min read
Khadir Bark Benefits: खैर की छाल के है कमाल के फायदे, मुंह के छालों को दूर करने में करता है मदद
Amazing health benefits of khadir bark in Hindi

Khadir Bark Benefits: खैर का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में खैर का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में खैर की जड़, छाल, फूल, कत्था आदि का इस्तेमाल किया जाता है। पान में कत्था लगाया जाता है। खैर की तरह ही खैर के छाल भी बहुत फायदेमंद होता है। खैर की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर में ठंडक बनाई रखती है। खैर की छाल पाचन से जुडी समस्याओं और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। तो आइए जानते है खैर की छाल से मिलने वाले फायदे के बारे में

खैर की छाल के फायदे

डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए खैर की छाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खैर की छाल में एंटी डायबिटीज प्रभाव होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसलिए अगर आपका डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो आप खैर की छाल का सेवन कर सकते है।
यह भी पढ़े: च्रक फूल के है कई फायदे, कई समस्याओं को करता है दूर

संक्रमण को रोकने में फायदेमंद
संक्रमण को रोकने के लिए खैर की छाल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खैर की छाल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटेरी के गुण पाए जाते है, जो संक्रमण को रोकने में मदद करते है खैर की छाल का पेस्ट घाव पर लगाने से घाव जल्दी भरता है और संक्रमण फैलने का खतरा भी कम होता है।

मुंह के छालों को दूर करने में फायदेमंद
मुंह के छालों को दूर करने के लिए खैर की छाल का उपयोग करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खैर की छाल का काढ़ा बनाकर गरारा करने से मुंह के छाले और सूजन कम होते हैं। इसलिए मुंह के छालों को दूर करने के लिए खैर की छाल का सेवन करना लाभदायक होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
17 May 2022 12:23 pm
Published on:
17 May 2022 12:22 pm