स्वास्थ्य

Diabetes Care Tips: डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बेहद लाभदायक मानी जाती हैं आम की पत्तियां, जानें कैसे करें इनका रोजाना सेवन

Diabetes Care Tips: डायबिटीज की बीमारी को यदि कंट्रोल करना चाहते हैं तो आम के पत्ते का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इसके पत्तों के रोजाना सेवन से प्रारंभिक डायबिटीज के इलाज में बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है।
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2022, 7:05 PM IST
डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बेहद लाभदायक मानी जाती हैं आम की पत्तियां, जानें कैसे करें इनका रोजाना सेवन
amazing health benefits of mango leaves for diabetes patients

Health Tips: डायबिटीज बीमारी का खतरा पहले बढ़ते उम्र के लोगों को ज्यादातर रहता था लेकिन आजकल कम उम्र के लोगों को भी डायबिटीज का खतरा बना रहता है। डायबिटीज की बीमारी को यदि नियंत्रित करना चाहते हैं तो डाइट के ऊपर खासतौर पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। ब्लड शुगर लेवल जिनका हाई रहता है उन्हें ज्यादा मात्रा में मीठी चीजों का सेवन न करने कि मनाही होती है। डायबिटीज के पेशेंट्स ज्यादा मात्रा में आम का सेवन नहीं कर सकते हैं पर आम के पत्तों का सेवन उनको फायदा पंहुचा सकता है।
इसलिए जानिए डायबिटीज के पेशेंट्स कैसे आम के पत्तों का सेवन कर सकते हैं और इसके कौन-कौन से फायदे होते हैं।

डायबिटीज के पेशेंट को आम के पत्तियों के सेवन से होने वाले फायदे
डायबिटीज के पेशेंट के लिए आम तो नहीं पर इसके पत्ते बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द साबित होते हैं। आम के पत्तों में एक एंथोसाइनिडिन नामक तत्व पाया जाता है। जो शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है। वहीं आम के पत्तों में विटामिन सी, पेक्टिन, फाइबर और आदि सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आम के पत्तियों को यदि रोजाना के डाइट में शामिल करते हैं तो ये इन्सुलिन उत्पादन और ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करने में सुधार का काम करते हैं। वहीं और फायदों कि बात करें तो इसमें विटामिन सी, पेक्टिन और आदि सारे पोशाक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: बेली फैट कम करने से लेकर हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों को करता है कम, जानिए आवलें के जूस से होने वाले इन लाभों के बारे में

कैसे कर सकते हैं आम के पत्तियों का इस्तेमाल
डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए आम के पत्तियों का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। इसके पत्तियों को इस्तेमाल करने के लिए आप लगभग 10-12 आम के पत्तियों को लें और उन्हें पानी में उबाल लें। अब पत्तियों को रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे पानी को छान लें और इसका खाली पेट सेवन करें। इसके रोजाना सेवन से शुगर लेवल नियंत्रण में रहेगा। आम के पत्तियों में गैलिक एसिड, एंटी डायबिटिक, एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
17 Apr 2022, 7:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें