
Orange Peel Benefits: संतरा का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर संतरा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसे ही संतरे के छिलके में भी कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। क्योंकि संतरे के छिलके में राइबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिस सी, बी6, कैल्शियम, फाइबर, प्रोविटामिन ए के गुण पाए जाते हैं। संतरे के छिलके का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य और स्किन दोनों को बहुत ही फायदा मिलता है। तो आइए जानते हैं संतरे के छिलके से मिलने वाले फायदे के बारे में
संतरे के छिलके के फायदे
1. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए संतरे के छिलके का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। संतरे की तरह ही संतरे के छिलके में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए संतरे का छिलके का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: नींद न आने से लेकर वजन कम करने की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है, कच्चा नारियल
2. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए संतरे के छिलके का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरे के छिलके ब्लैक हेड्स, दाग-धब्बे, मुंहासों, झाइयों, डेड स्किन सेल्स, टैनिंग की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है।
3. पाचन के लिए फायदेमंद
पाचन के लिए संतरे के छिलके का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरे के छिलके में फाइबर की मात्रा पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्या भी दूर करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।