स्वास्थ्य

रोजाना करें वेजिटेबल जूस का सेवन, सेहत को मिलेंगें अनेकों लाभ

सब्जियों का सेवन तो आप करते ही होंगें, लेकिन क्या आपको पता है की सब्जियों के साथ-साथ यदि आप इसके जूस का भी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे सेहत को अनेकों लाभ मिलेंगें।  
3 min read
• •
Updated: 14 Nov 2021, 9:24 PM IST
रोजाना करें वेजिटेबल जूस का सेवन, सेहत को मिलेंगें अनेकों लाभ
amazing health benefits of vegetable juice

नई दिल्ली। सब्जियों के सेवन से अनेकों लाभ मिलते हैं इसके जूस के सेवन से अनेकों बीमारियां दूर होती जाती हैं। हम में से बहुत लोगों को हरी सब्जियां का सेवन करना अच्छा नहीं लगता है, इसलिए इसके जूस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आपको बताते चलीं कि सब्जियों के जूस का सेवन यदि आप तरोज करते हैं तो इससे अनेकों बीमारियां दूर होती जाती हैं। वेजिटेबल जूस में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, मिनरल, फाइबर व विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में से ढेरों बीमारियां दूर होती जाती हैं। इसलिए जानते हैं इन वेजटेबल्स जूस के बारे में जिनके सेवन से शरीर को ढेरों लाभ मिल सकते हैं

करेले का जूस
करेले का जूस डायबिटीज को ठीक करता है और साथ में बॉडी में जमी चर्बी को भी बाहर निकालता है। यदि आपको यह जूस पीने में कडुआ लग रहा है तो आप इसमें नींबू का रस मिला सकते हैं। शुगर के पेशेंट्स को करेले का जूस बहुत ही ज्यादा फायदा पहुंचाने का काम करता है। इसके रोजाना सेवन से शुगर जैसी बीमारी कंट्रोल में रहती है। वहीं वजन की कम करने में भी इसका बहुत बड़ा रोल होता है। आप करेले के जूस का यदि खाली पेट सेवन करते हैं तो इससे शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं। इसलिए करेले के जूस का सेवन आपको रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

पालक का जूस
पालक के जूस के सेवन से एक नहीं अनेकों लाभ मिलते हैं। पालक के जूस में प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। वहीं यदि आप पालक को अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो इससे ग्रोथ भी बहुत अच्छी होती जाती है। इसलिए पालक को अपने रोजाना के डाइट में जरूर शामिल करें ताकि इससे सेहत को अनेकों लाभ मिलें और आप तंदुरस्त भी रहे। पालक के जूस को यदि आप अपने रोजाना की डाइट में शामिल करते हैं तो इससे न सिर्फ आपकी त्वचा अच्छी हो जाएगी बल्कि साथ ही साथ अनेकों बीमारियां भी दूर रहेंगी।

गाजर और चुकंदर का जूस
गाजर और चुकंदर ये दोनों ही सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं। यदि इन दोनों चीजों का साथ में सेवन करते हैं तो इससे सेहत को ढेरों लाभ मिलते हैं। चुकंदर की बात करें तो इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है वहीं चुकंदर सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। गाजर की बात करें तो ये विटामिन सी का एक वहुत अच्छा सोर्स होता है साथ ही साथ इसमें की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन दोनों चीजों को मिक्स करके सेवन करने से सेहत बहुत स्वस्थ बना रहता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन और अनेकों पोषक तत्वों से किडनी के साथ-साथ स्किन भी स्वस्थ रहती है।

टमाटर का जूस
टमाटर का इस्तेमाल तो आप खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते ही होंगें वहीं टमाटर सिर्फ खाने को स्वाद को नहीं बेहतर बनाता है बल्कि अनेकों बीमारियां भी शरीर से दूर रखने का काम करता है। टमाटर के जूस के साथ आप खीरे का जूस, गाजर का जूस आदि चीजें मिलाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। टमाटर के जूस के रोजाना सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती जाती है वहीं ढेरों बीमारियां भी शरीर से दूर रहती हैं। इसके जूस के रोजाना सेवन से हार्ट प्रॉब्लम जैसे समस्याएं होने का खतरा भी कम हो जाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण