
Health Tips: आंखों की रोशनी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी विटामिन ए होता है। क्योंकि विटामिन ए की कमी होने पर आंखों की रोशनी कम होने लगती है। जिसके वजह से आंखों में रोशनी की कमी होने लगती है। इसलिए आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए विटामिन ए का सेवन जरूर करना चाहिए। आपको अपने आहार में विटामिन ए से भरपूर फल-सब्जियां जैसे गाजर, पालक,संतरा, मौसमी, शकरगंदी, अनानास, कद्दू, किवी, शिमला मिर्च को शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते है आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले सुपरफूड के बारे में
आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले सुपरफूड
1. हरी पत्तेदार सब्जियां
आंखों की सेहत को बनाए रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन करना बहुत जरुरी होती हैं। पालक, पत्तागोभी आदि हरी सब्जियों में विटामिन सी और ई भरपूर मात्रा में होते हैं। इनमें कैरोटिनॉयड्स ल्यूटिन और जेक्सैंथिन भी होता है। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को होने वाली कई तरह की बीमारियों से बचाता है।
यह भी पढ़े: जानिए सहजन की पत्तियों के हैं ये 5 बेमिसाल फायदे, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने मे होता है मददगार
2. गाजर
आंखों की रोशनी बढ़ाने में गाजर बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गाजर आंखों की रोशनी बढ़ाने वाला स्वास्थ्यवर्धक आहार होता है। इसमें वीटा कैरोटिन पाया जाता है जो आँखों की मांसपेशी के पतन को रोकने के लिए उतम होते हैं। गाजर के साथ साथ आप नींबू, संतरा, और खट्टे फल भी खा सकते हो जिसमें विटामिन बी 12 और वीटाकैरोटिन के अच्छे स्त्रोत होते हैं। यह आँखों की रोशनी को बढाने में काफी मदद करते हैं।
3. अखरोट
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में अखरोट बहुत ही मददगार साबित होता है। क्योंकि स्वस्थ आंखों के लिए अखरोट बढ़िया स्रोत होता हैं। पिस्ता, अखरोट, बादाम ऐसे मेवे होते हैं जो ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर होते हैं। विटामिन ई आपकी आंखों की सेहत को अच्छा रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: जानिए कच्चा पपीता खाने के अद्भुत फायदे के बारे में, पेट से जुड़ी कई समस्याओं को करता है दूर
4. खट्टे फल
खट्टे फल में विटामिन सी की मात्रा काफी पाई जाती है। यदि आप संतरा, अंगूर, नींबू और जामुन का प्रतिदिन सेवन करें, तो आपके आंखों में होने वाले सफेद धब्बे और मोतियाबिंद जैसी खतरनाक बीमारी होने का कम खतरा हो सकता है। यह हमारे आंखों को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।