स्वास्थ्य

Amino Acid: एमीनो एसिड की कमी के लक्षण दिखने पर करें इन चीजों का सेवन

Amino Acid: किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचने और अमीनो एसिड की कमी के कारण शरीर में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए अमीनो एसिड युक्त पदार्थों को अपने आहार में एनिमल प्रोटीन्स जैसे बीफ, चिकन, पोर्क, अंडे आदि शामिल कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2021, 11:11 PM IST
amino-acids-supplements.jpg
Amino Acid Deficiency Symptoms And Foods High In Amino Acid

नई दिल्ली। Amino Acid: आपके शरीर के स्वस्थ रहने और सही ढंग से कार्य करने के लिए कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिसमें एमीनो एसिड भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि कोशिकाओं, मांसपेशियों और ऊतकों के निर्माण में अमीनो एसिड एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे शारीरिक कार्य करने में मदद मिलती है। साथ ही आपका शरीर त्वचा, बाल, मांसपेशियों, टिशूज आदि में प्रोटीन के निर्माण के लिए अमीनो एसिड का उपयोग करता है। जबकि अमीनो एसिड की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं एमिनो एसिड की कमी के लक्षण और इसकी पूर्ति के लिए एमीनो एसिड युक्त आहार के बारे में...

एमीनो एसिड की कमी के लक्षण-
एमीनो एसिड की कमी से मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे आपका आईक्यू लेवल कम होने के साथ ही याददाश्त भी कमजोर हो जाती है। इसके अलावा, अमीनो एसिड की कमी आपकी प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देती है, जिससे आप जल्दी रोगों की चपेट में आ जाते हैं। कमजोर हड्डियां और मांसपेशियों में तनाव भी अमीनो एसिड की कमी के लक्षण हो सकते हैं। यही नहीं थकान, चिड़चिड़ापन और रक्तचाप में कमी भी अमीनो एसिड की कमी के लक्षण होते हैं।

एमीनो एसिड की कमी की पूर्ति करने वाले फूड-

किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचने और अमीनो एसिड की कमी के कारण शरीर में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए अमीनो एसिड युक्त पदार्थों को अपने आहार में एनिमल प्रोटीन्स जैसे बीफ, चिकन, पोर्क, अंडे आदि शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, मछली, क्रैब जैसे सीफूड को भी शामिल कर सकते हैं। इनमें भी अमीनो एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है।

शाकाहारी लोगों की बात करें तो सूखे मेवे जैसे काजू, किशमिश, अंजीर, बादाम, बीज, बींस, सोयाबीन पालक, दालें, एवोकाडो, मूंगफली, ब्रोकली, संतरा, शलजम, चिया सीड्स सूरजमुखी के बीज सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
25 Dec 2021, 11:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस