
नई दिल्ली। Weight Loss: सबसे पहले जानते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर होता क्या है
एप्पल साइडर विनेगर को सेब का सिरका भी कहा जाता है। हम सभी जानते हैं कि सेब का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। और इससे कई प्रकार कि बीमारियां भी दूर रहती हैं। उसी तरह सेब के सिरका भी अत्यंत लाभदायक माना जाता है। इसको यदि डाइट में शामिल करते हैं तो सेहत को कई प्रकार के विटामिन्स,मिनरल्स और जरूरी पोषण तत्त्व मिलते हैं। ये खाने के स्वाद को बढ़ा देता है साथ ही साथ सेहत के लिए भी लाभदायक होता है।
वेट को कंट्रोल में रखने के लिए फायदेमंद साबित होता है एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर ये शरीर में ब्लड के लेवल को कंट्रोल में रखता है। एप्पल साइडर विनेगर का सेवन शरीर में फैट को भी नहीं बढ़ने देता है। इसलिए रोजाना की डाइट में एप्पल के सिरके का उपयोग किया जा सकता है। जिससे कि वजन कंट्रोल में रहे।
अब जानते हैं सेब के सिरके के और फायदों के बारे में
फैट को बर्न कर देता है
सेब के सिरके का सेवन मेटाबॉलिजम को मजबूत बनाता है और ये पेट में होने वाली समस्या जैसे ओबेसिटी को भी कम करने में फायदेमंद साबित होता है।
सेब के सिरके में कैलोरी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है
सेब के सिरके का सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिलता है। 100 ग्राम सेब के सिरके में लगभग 22 कैलोरी होती है। रोजाना यदि खाने के साथ या सलाद में एप्पल के सिरके कि कुछ बूंदे डालकर आप इनका सेवन कर सकते हैं।
पेट में होने वाली समस्याओं से निजात दिलाता है
सेब के सिरके का सेवन पेट में होने वाली एसिडिटी, एसिड रिफ्लेक्शन, गैस बनने जैसी समस्या को कम करने में लाभदायक साबित होता है। इसलिए रोजाना खाली पेट 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का गर्म पानी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके साथ ही जानते हैं एप्पल साइडर से होने वाले और फायदों के बारे में
एप्पल साइडर विनेगर डाइजेशन सिस्टम को बूस्ट करने में फायदेमंद साबित होता है।
इसके रोजाना सेवन से दर्द की समस्या से भी आराम मिलता है।
ये शरीर में PH के लेवल को ठीक रखने में फायदेमंद होता है।
जोड़ों के दर्द से भी आराम दिलाता है।