स्वास्थ्य

COVID-19 : क्या आप भी हैं ‘कोरोना योद्धा’? ऐसे लोगों में कोरोना संक्रमण का नहीं होता कोई असर

COVID-19 Resistance : कुछ लोगों पर कोरोना वायरस के हमले का असर नहीं होता। कोविड इंफेक्शन उनके नेजल (नाक) चैंबर में पहुंचने के फौरन बाद बेअसर हो जाता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jun 2024, 12:51 PM IST
Scientists Discover Individuals Immune to COVID-19 Infection
Scientists Discover Individuals Immune to COVID-19 Infection

COVID-19 Resistance : लंदन. कुछ लोगों पर कोरोना वायरस के हमले का असर नहीं होता। कोविड इंफेक्शन ( Covid infection) उनके नेजल (नाक) चैंबर में पहुंचने के फौरन बाद बेअसर हो जाता है। लंदन के वैज्ञानिकों के शोध में यह खुलासा हुआ। यह पहला शोध है, जिसमें स्वस्थ लोगों को सार्स-कोव-2 के प्री अल्फा स्ट्रेन के संपर्क में लाया गया।

जो लोग संक्रमित नहीं हुए, उनकी नाक के ऊतक में रोग प्रतिरोधक प्रतिक्रिया संक्रमित हुए लोगों से तेज थी। नेचर जर्नल में छपे शोध के मुताबिक कुछ लोगों में रोग प्रतिरोधक सेल्स तेजी से काम करती हैं। इससे पहले कि वायरस कोशिकाओं को संक्रमित करे, उसे खत्म कर देते है। एक जीन की इसमें भूमिका होती है, जो कुछ लोगों में बहुत एक्टिव होता है।

लंदन के इंपीरियल कॉलेज के प्रोफेसर क्रिस्टोफर चियू का कहना है कि कोविड की रोकथाम के लिए यह शोध मददगार हो सकता है। अन्य महामारियों की रोकथाम के लिए भी इससे नई दिशा मिल सकती है। महामारी के लिए जो वैक्सीन इस्तेमाल की जाती हैं, उनमें कुछ लोगों के इम्यून सिस्टम (Immune System) को कॉपी किया जा सकता है।

एक्टीवेट करती हैं मैट कोशिकाएं

कुछ लोगों की नाक के ऊतक में रोग प्रतिरोधक क्षमता (Disease resistance) को मैट (म्यूकोसल-एसोसिएटेड इनवेरिएंट टी) कोशिकाएं एक्टीवेट करती हैं। ऐसे लोगों में एचएलए-डीक्यूए-2 नाम का जीन भी ज्यादा मिला। शोध से पता चला कि कैसे इम्यून सिस्टम इंफेक्शन से बचाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Jun 2024, 12:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chilblains: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में खुजली और जलन क्यों होती है? NHS से जानिए चिलब्लेन्स की वजह

Cervical Dystonia: बिना चाहे भी गर्दन एक तरफ मुड़ने लगती है? जानिए क्या है सर्वाइकल डिस्टोनिया

Thumb Side Wrist Pain: मोबाइल चलाते या बच्चे को गोद में उठाते समय अंगूठे के पास होता है तेज दर्द? जानें क्या है डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस

सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका