Weight Loss Journey: यशवर्धन महज एक साल में फैटी से फिट हो गए हैं। उन्होंने 22 किलो वजन कम किया है। अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी और एक अनलाइन बिजनेस शुरू करने की जद्दोजहद के बीच उन्होंने डाइट और एक्सरसाइज के सही कॉम्बिनेशन से ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया कि लोग देखते रह गए।
Weight Loss Journey: वजन बढ़ तो आसानी से जाता है, लेकिन घटाने में पसीने छूट जाते हैं। कभी-कभी महीनों कसरत करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकलता। हालांकि, इसकी एक वजह है - सही सलाह का न मिल पाना। दिल्ली निवासी डॉक्टर यशवर्धन ने अपनी वेटलॉस जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर की है, ताकि लोग जान सकें कि वजन कैसे कम किया जा सकता है।
यशवर्धन महज एक साल में फैटी से फिट हो गए हैं। उन्होंने 22 किलो वजन कम किया है। अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी और एक अनलाइन बिजनेस शुरू करने की जद्दोजहद के बीच उन्होंने डाइट और एक्सरसाइज के सही कॉम्बिनेशन से ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया कि लोग देखते रह गए। फैटी से फिट बनने की जर्नी आसान नहीं होती। इसके लिए अनुशासन और प्रतिबद्धता की जरूरत होती है। यशवर्धन ने पूरी ईमानदारी के साथ प्रयास किया और जो परिणाम आए वो वाकई सुकून देने वाले हैं।
यशवर्धन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी एक साल की मेहनत के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा है - लंबी कार्य अवधि, अनियमित दिनचर्या और एक नया बिजनेस शुरू करने के दबाव के बावजूद वह 22 किलो वजन घटाने में कामयाब रहे। यशवर्धन ने कहा कि वह लगातार और पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करते रहे। उन्होंने कभी समय की कमी का बहाना नहीं बनाया। बता दें कि अक्सर लोग समय की कमी की बात करके फिटनेस पर ध्यान देना छोड़ देते हैं।
कुछ वक्त पहले तक यशवर्धन भी उन अधिकांश लोगों में शुमार थे, जो शरीर को कोई कष्ट नहीं देना चाहते। फिर उन्हें अहसास हुआ कि खुद को फिट रखना कितना जरूरी है। इसके बाद उन्होंने अपनी डाइट और कसरत पर फोकस किया। धीरे-धीरे जो परिणाम मिले, उससे वह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित हुए। आज वह न केवल एक डॉक्टर हैं, बल्कि फिटनेस कोच भी बन गए हैं। लोग खुद को फिट रखने के लिए उनसे सलाह लेते हैं। यशवर्धन का कहना है कि इस ट्रांसफॉर्मेशन ने न केवल उन्हें शारीरिक रूप से फिट किया है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।
डॉक्टर यशवर्धन ने यह भी बताया है कि खुद को फैटी से फिट बनाने के लिए उन्होंने अपनी डाइट में क्या-क्या शामिल किया। यशवर्धन ने पिछले तीन महीनों का डाइट प्लान शेयर किया है। सुबह नाश्ते में ताजे फल, रोस्टेड पनीर और दूध में व्हे प्रोटीन। लंच में पनीर की सब्जी, हरी सब्जियां, ग्रीक योगर्ट। साथ ही दूध के साथ व्हे प्रोटीन। डिनर में केवल खिचड़ी और दही। पौष्टिक डाइट के साथ नियमित व्यायाम के मदद से डॉक्टर यशवर्धन आज पूरी तरह फिट हो गए हैं। एक साल में 22 किलो वजन कम करने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आती है।