स्वास्थ्य

Allergy: इन बीमारियों से रहते हैं परेशान तो भूलकर भी न करें बेसन और सूजी का सेवन, सेहत को हो सकती हैं कई समस्याएं

Allergy: सूजी और बेसन का सेवन आमतौर पर फ़ायदेमन्द माना जाता है, लेकिन कई बीमारियां ऐसी भी होती हैं जिनका सेवन सेहत के लिए नुकसान भी हो सकता है। इसलिए जानिए सूजी को कौन सी बीमारियों में नहीं खाना चाहिए।  
2 min read
• •
Updated: 13 May 2022, 11:45 AM IST
इन बीमारियों से रहते हैं परेशान तो भूलकर भी न करें बेसन और सूजी का सेवन, सेहत को हो सकती हैं कई समस्याएं
avoid eating suji and besan in these health conditions

Allergy: बेसन और सूजी ये दोनों चीजें सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन मानी जाती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इनके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि पेट में दर्द होना, गैस प्रॉब्लम होना आदि। ऐसे में यदि आपको भी बेसन और सूजी खाने से समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, तो इसका मुख्य कारण एलेर्जी भी हो सकता है। इसलिए जानिए कि कब आपको बेसन और सूजी खाने को अवॉयड करना चाहिए।

1.लो शुगर पेशेंट्स इसे खाने से करें अवॉयड
सूजी और बेसन दोनों ही फाइबर की मात्रा से भरपूर होते हैं। फाइबर का सेवन तो शरीर के लिए अच्छा होता है लेकिन इसमें कार्बोहायड्रेट की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल और भी कम कर सकता है। इसलिए यदि आप भी इसका सेवन करते हैं तो आपको ज्यादा मात्रा में इसे खाने से अवॉयड करना चाहिए।

2.खाली पेट इनका सेवन न करें
खाली पेट कभी भी आपको सूजी या बेसन का सेवन नहीं करना चाहिए, ये पेट के पीएच स्तर को बिगाड़ देता है, जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। वहीं ये मेटबॉयोलिज्म को भी धीमा कर देता है। वहीं जिनको कब्ज की समस्या रहती है उनको कोशिश करना चाहिए कि बेसन और सजी की जगह रागी और ओट्स से बनी चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

3.हाई बीपी के पेशेंट्स इसका सेवन न करें
यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो भूलकर भी बेसन और सूजी से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। इन दोनों के सेवन से आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। वहीं इनका सेवन मेटबॉयोलिज्म को भी स्लो कर देता है, जिसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इनके ज्यादा मात्रा में सेवन से ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बॉडी पेन से लेकर सर्दी-जुकाम की समस्या को करता है दूर, जानिए जायफल और सरसों के तेल से होने वाले इन 4 फायदों के बारे में

4.किडनी से जुड़ी हो सकती है कई समस्याएं
यदि आपको किडनी से जुड़ी कोई भी बीमारी रहती हो तो आपको बेसन और सूजी से बनी चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है, जो इस समस्या को बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें: हर समय नर्वस फील करना भी है इस विटामिन की कमी का लक्षण, जानिए

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
13 May 2022, 11:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?

Brain Freeze क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक और मेयो क्लीन इस से जानें इसके कारण और लक्षण

मुंह और जीभ में जलन, लेकिन जांच में कुछ नहीं आता, मेयो क्लिनिक से जानें क्या होता है Burning Mouth Syndrome