स्वास्थ्य

पीसीओडी-मुहांसों में भी फ़ायदेमंद होता है काढ़ा

सवाल- पीसीओडी-मुहांसों की समस्या है। इम्युनिटी के लिए काढ़ा पीने से नुकसान तो नहीं?

less than 1 minute read
May 24, 2021
Feature image

काढ़े में अदरक, गिलोय, दालचीनी, कालीमिर्च आदि मिलाया जाता है। इनकी थोड़ी-थोड़ी मात्रा ही लेते हैं। इनसे इम्युनिटी तो बढ़ती ही है, पीसीओडी और मुहांसों में भी लाभ मिलता है। दालचीनी में कई ऐसे तत्व मिलते हैं जो पीसीओडी-वजन को भी नियंत्रित करते हैं। काढ़े को उबालकर दिन में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना ही पीएं। इसके नींबू का भी इस्तेमाल करें। विटामिन सी भी मिलेगा।
पूनम तिवारी, सीनियर डायटीशियन, लखनऊ
कमर दर्द में गर्म सेंक से आराम होता

सवाल- कमर दर्द रहता है। पेनकिलर से आराम नहीं?
कमर दर्द के दो मुख्य कारण हैं। एक तो अधिक उम्र में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। दूसरा, गलत पोश्चर में उठने-बैठने से कमर पर दबाव पड़ता है। सही पोश्चर रखें। दर्द होने पर इसमें गर्म सेक करें। ठंडी-मीठी और तली-भुनी चीजें खाने से बचें। इनसे जोड़ों में जकडऩ बढ़ती है। डेयरी प्रोडक्ट ज्यादा लें। नियमित व्यायाम करें। मन से पेनकिलर लेने से किडनी आदि अंगों को नुकसान हो सकता है। कोई भी दवा अपने मन से न लें।
डॉ. जितेश जैन,
हड्डी रोग विशेषज्ञ, जयपुर

Published on:
24 May 2021 08:07 pm