स्वास्थ्य

Diabetes, Obesity, and High Blood Pressure? ये 5 उपाय देंगे आपको जीवनभर की सुरक्षा

Diabetes, Obesity, and High Blood Pressure? : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, एनसीडी एक बड़ी ग्लोबल हेल्थ प्रोब्लम है, जिसके कारण हर साल 41 मिलियन लोगों की मृत्यु होती है, जो कुल मौतों का 74 प्रतिशत है।
2 min read
• •
Aug 20, 2024
Beat Diabetes, High Blood Pressure, and Obesity with These 5 Simple Tips
Beat Diabetes, High Blood Pressure, and Obesity with These 5 Simple Tips

Diabetes, High Blood Pressure, and Obesity : आज के समय में हर 90 प्रतिशत लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित नजर आते हैं और उनमें से भी डायबिटीज (Diabetes) , हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure,) और मोटापे (Obesity) जैसी बीमारी आम हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एनसीडी एक बड़ी ग्लोबल हेल्थ प्रोब्लम है, जिसके कारण हर साल 41 मिलियन लोगों की मृत्यु होती है, जो कुल मौतों का 74 प्रतिशत है। विशेषज्ञों ने कहा कि नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) के रूप में जानी जाने वाली ये बीमारियां स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा जोखिम पैदा कर रही हैं, लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है और जोखिमों को कम करने में मदद कर सकता है।

मौतों के मामले में एनसीडी (Diabetes, Obesity, and High Blood Pressure) सबसे आगे

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एनसीडी एक बड़ी ग्लोबल हेल्थ प्रोब्लम है, जिसके कारण हर साल 41 मिलियन लोगों की मृत्यु होती है, जो कुल मौतों का 74 प्रतिशत है।

अपनाएं ये 5 उपाय

1. स्वस्थ खानपान: संतुलित आहार से करें शुरुआत

2. नियमित व्यायाम: एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं

3. तनाव का प्रबंधन: मानसिक स्वास्थ्य पर दें ध्यान

4. नियमित जांच: समय पर करवाएं हेल्थ चेकअप

5. धूम्रपान और शराब से दूरी: स्वस्थ जीवन के लिए ये है जरूरी

एक्सपर्टस की राय इन बीमारियों के लिए फिजिकल एक्टिविटी और रोकथाम की जरूरत

सर गंगा राम अस्पताल के मेडिसिन विभाग में कंसल्टेंट डॉ. विनस तनेजा का कहना है कि ये सभी पुरानी बीमारियां है और इनको रोकने के लिए रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी के साथ के साथ समय पर पहचान और रोकथाम की जरूरत होती है। डॉ. सुनील कुमार चौधरी, कंसल्टेंट - इंटरनल मेडिसिन, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला रोड, नई दिल्ली ने कहा कि एनडीसी को “फल, सब्ज़ियां और साबुत अनाज वाली डाइट को फॉलो करके और रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी के साथ रोका जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि धूम्रपान और बहुत ज्यादा शराब का सेवन करने से हमारा वेट बढ़ जाता है और हमारी दिनचर्या खराब होती चली जाती है।

मोटापे की संख्या 9 प्रतिशत से बढ़कर हुई 20 प्रतिशत

अपोलो अस्पताल की हाल ही में ‘हेल्थ ऑफ़ द नेशन' रिपोर्ट के अनुसार, लगभग चार में से तीन भारतीय मोटे या ज्यादा वजन वाले पाए गए। इसने दिखाया कि मोटापे की घटना 2016 में 9 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में 20 प्रतिशत हो गई।

हाई ब्लड प्रेशर में हुई बढ़ोतरी Increase in high blood pressure

2016 में हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मामले 9 प्रतिशत थे जो अब बढ़कर 13 प्रतिशत हो गए है जबकि तीन में से दो भारतीय या 66 प्रतिशत लोग प्री-हाइपरटेंसिव स्टेज में हैं। इसके अलावा, डेटा ने यह भी दिखाया कि 10 में से एक व्यक्ति को अनकंट्रोल डायबिटीज है और तीन में से एक व्यक्ति प्रीडायबिटिक है। युवा भारतीयों में कैंसर की चुनौती भी बढ़ रही है।

इन कारणों से बढ़ी ये बीमारियां

अनहेल्दी लाइफस्टाइल जिसमें शुगर-सोडियम-फैटी डाइट शामिल है, साथ ही गतिहीन जीवनशैली, तंबाकू के धुएं, शराब के सेवन, बढ़ते वायु प्रदूषण जैसे पर्यावरणीय कारक और बढ़ती उम्र की आबादी एनसीडी को बढ़ावा देने वाले प्रमुख कारक हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
20 Aug 2024 03:19 pm
Published on:
20 Aug 2024 03:19 pm
Also Read
View All
Yoga Therapy: तनाव से लेकर शरीर की कई परेशानियों में मददगार हो सकता है योग, योगा इंस्टिट्यूट से जानें योगा थेरेपी क्या है

आंखों का रंग, बालों में सफेद लट और सुनने की क्षमता में कमी, IJDVL से समझें क्या होता है Waardenburg Syndrome

Vaccines: वैक्सीन क्या है और शरीर को बीमारियों से कैसे बचाती है? WHO से जानें वैक्सीन से जुड़ी जरूरी बातें

Radiation Burns: कैंसर के इलाज के दौरान त्वचा पर लालपन और पपड़ी क्यों जमती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें रेडिएशन बर्न की वजह

Ulnar Nerve Entrapment: सोते समय या कोहनी मोड़ने पर हाथ सुन्न हो जाता है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन ने बताया हो सकता है अल्नर नर्व एंट्रैपमेंट