स्वास्थ्य

Beauty Tips: निखरी हुई त्वचा पाने के लिए आज ही आजमाएं ये साधारण से उपाय

Beauty Tips: बॉडी पॉलिशिंग में सबसे पहले शरीर की सामान्य सफाई की जाती है, उसके बाद पूरे शरीर को स्क्रब किया जाता है। ये स्क्रब चेहरे पर यूज किए जाने वाले स्क्रब से सॉफ्ट होता है और बिल्कुल हल्के हाथों से लगाया जाता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Aug 2021, 10:31 PM IST
health news

Beauty Tips: बॉडी पॉलिशिंग में सबसे पहले शरीर की सामान्य सफाई की जाती है, उसके बाद पूरे शरीर को स्क्रब किया जाता है। ये स्क्रब चेहरे पर यूज किए जाने वाले स्क्रब से सॉफ्ट होता है और बिल्कुल हल्के हाथों से लगाया जाता है। बॉडी पॉलिशिंग के लिए बेकिंग सोडा और एलोवेरा का भी प्रयोग किया जाता है। बेकिंग सोडा एक्ने दूर करने में मददगार होता हैं और इससे शरीर की प्राकृतिक नमी बरकरार रहती है।

स्क्रब करें स्किन को
स्क्रब से चेहरा ग्लोइंग बनता है। स्क्रब बनाने के लिए कच्चे चावलों को दूध में दो घंटे के लिए भिगो कर पीस लें। फिर उससे चेहरे को स्क्रब करें। चेहरा ग्लो करने लगेगा। दो चम्मच बेकिंग सोडा और पानी मिक्स कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर कुछ देर लगाने के बाद पानी से धो लें। पिसा बादाम, दो चम्मच शहद और दूध की मलाई मिक्स कर स्क्रब तैयार करें। इसे प्रयोग कर के चेहरा स्मूद बनाएं।

हाईड्रेटिंग मास्क से ग्लोइंग बनेगा चेहरा
त्वचा की थकान मिटाने और उसे ग्लोइंग बनाने के लिए हाईड्रेटिंग मास्क का उपयोग किया जा सकता है। एक कटोरे में दही या मलाई लें, उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें, जायफल पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और इसे पांच से दस मिनट रहने दें। सूखने पर इसे पानी के साथ रगड़कर निकालें और त्वचा को हेल्दी रखने के लिए तुरंत गुलाबजल लगाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All