स्वास्थ्य

रोजाना एक चम्मच घी सावस्थ के लिए कितना लाभदायक है जाने इसके फायदे

घी हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है और आयुर्वेद में सदियों से घी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। अध्ययनों से पता चलता है कि घी में कई ऐसे विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। घी हार्मोन को संतुलित करने और स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में भी फायदेमंद माना जाता है। घी हार्मोन को संतुलित करने और स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में भी फायदेमंद माना जाता है।

2 min read
beneficial of  ghee for health
beneficial of ghee for health

नई दिल्ली : सर्दियों में देसी घी खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है । हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि घी खाने से मोटापा बढ़ जाता है। जबकि ऐसा नहीं घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं । घी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए विटामिन ई विटामिन के2 कैल्शियम ओमेगा 3 फैटी एसिड विटामिन सी के गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकते हैं। घी के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करती है। इतना ही नहीं घी का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो 1 चम्मच घी का रोजाना सेवन करें। घी को स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है । घी हार्मोन को संतुलित करने और स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में भी फायदेमंद माना जाता है। यह ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन-ए से भरपूर होता है। जो शरीर की सुंदरता बालों की देखभाल के साथ-साथ और हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ व मजबूत बनाए रखने में सहायक होते हैं।

घी खाने के फायदे
1. इम्यूनिटी
घी का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है घी में मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप रोज एक चम्मच घी का सेवन कर सकते हैं।

2. एनर्जी
घी को एनर्जी बढ़ाने के लिए जाना जाता है घी में मीड‍ियम-चेन-फैटी एसिड के अलावा कई और पोषण गुण मौजूद होते हैं जिन्‍हें लीवर सीधे सोख लेता है और जल्‍द ही बर्न भी कर देता है। रोजाना एक चम्मच घी का सेवन करने से एनर्जी को बूस्ट किया जा सकता है।

3. दिमाग
रोजाना एक चम्मच घी का सेवन दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है. देसी घी विटामिन ए विटामिन डी और विटामिन ई से भरपूर होता है जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने के साथ साथ दिमाग को भी शांत कर मेमोरी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

4. पाचन
खाली पेट एक चम्मच घी का सेवन करने से पाचन को बेहतर किया जा सकता है। आपको बता दें कि घी में एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

5 बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद

घी विटामिन ई से भरपूर होता है जो इसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट क्षमता देता है। घी त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। लोग न सिर्फ घी का सेवन करते हैं। बल्कि इसका इस्तेमाल फेस मास्क हेयर मास्क के रूप में भी किया जाता रहा है। घी त्वचा को चमकदार बनाता है।

6 आंखों के लिए फायदेमंद है घी

आयुर्वेद के अनुसार घी आपकी आंखों की रोशनी बढ़ा सकता है। और आंखों से जुड़ी कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसलिए आहार में घी को शामिल करने से बेहतर दृष्टि प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। बढ़ती उम्र तक आंखों की रोशनी बेहतर रखने के लिए घी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

Published on:
06 Dec 2021 11:47 pm