स्वास्थ्य

Butter Milk Benefits: जाने गर्मियों के मौसम में रोजाना छाछ का सेवन क्यों जरूरी होता है

Buttermilk Benefits: छाछ के रोजाना सेवन से लू और गर्मी से आप बचे हुए रहते हैं, वहीं ये सेहत से लेकर पेट से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरदार और फ़ायदेमन्द होते हैं।  

2 min read
Buttermilk Benefits

Buttermilk Benefits: बॉडी को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं और हाइड्रेशन न हो इस समस्या से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो छाछ का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द साबित हो सकता है। रोजाना छाछ के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं दूर होती जाती हैं, वहीं ये गर्मी से बचा के रखने में भी मदद करता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए और स्किन से जुड़ी समस्यायों को दूर करने के लिए छाछ का सेवन आप कर सकते हैं।
जानिए रोजाना छाछ के सेवन से होने वाले इन चमत्कारी फायदों के बारे में।

1.पेट से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर
छाछ का सेवन पेट से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करता है, वहीं ये पाचन क्रिया को बेहतर बना के रखने में भी मदद करता है। छाछ में प्रोबायोटिक्स की मात्रा भरपूर होती है, जो आंत से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद करती हैं। पेट से जुड़ी समस्यायों को दूर करने के लिए रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन जरूर करें।

2.हड्डियों को मजबूत बना के रखने में करता है मदद
छाछ में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है, इसके रोजाना सेवन से हड्डियां दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जाती हैं। वहीं ये गठिया रोग, जोड़ों में होने वाले दर्द की समस्या को दूर करने में भी असरदार होता है। हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन आप कर सकते हैं।

3.डिहाइड्रेशन के खिलाफ होता है प्रभावशाली
डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो छाछ का सेवन अत्यंत प्रभावशाली होता है, इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा भरपूर होती है, वहीं ये पानी की कमी की पूर्ती भी करता है। गर्मियों के मौसम में छाछ के रोजाना सेवन से थकान, गर्मी की वजह से सिर दर्द और आदि समस्यायों को दूर करता है।

4.कोलेस्ट्रोल को करता है नियंत्रित
शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करना चाहते हैं तो बटर मिल्क का सेवन काफी ज्यादा लाभदायक होता है। इसका रोजाना सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसका सेवन वहीं दिल की सेहत के लिए भी बेहतरीन होता है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो शाम को भी भोजन के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

5.कब्ज की समस्या को करता है दूर
छाछ का यदि रोजाना सेवन करते हैं तो ये कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है, खराब लाइफस्टाइल और डाइट के कारण पाचन तंत्र खराब हो जाता है, लेकिन छाछ के रोजाना सेवन से इस समस्या से आराम पाया जा सकता है। कब्ज के पेशेंट्स को अक्सर मल त्यागने में परेशानी होती है, ऐसे में एक गिलास रोजाना बटर मिल्क का सेवन अत्यंत लाभदायक साबित होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
20 Apr 2022 03:00 pm
Also Read
View All
UTI in Summer: गर्मियों में क्यों अचानक बढ़ जाते हैं यूरिन इन्फेक्शन (UTI) के मामले? यूरोलॉजिस्ट ने बताए पुरुषों और महिलाओं में इसके अलग-अलग कारण

Eye Twitching : आई स्पेशलिस्ट ने बताया आंखों का फड़कना कब ना करें इग्नोर; 20-20-20 Rule और ये विटामिन दिला सकते हैं राहत

Breast Cancer Gene Test: ब्रेस्ट कैंसर का नया जीनोमिक टेस्ट, कीमो का बन सकता है विकल्प, नई रिसर्च में खुलासा

Cold Water Side Effects: गर्मी में एक सांस में ठंडा पानी पीना कितना सही? नेफ्रोलॉजिस्ट ने बताए शरीर पर पड़ने वाले असर

Breastfeeding Benefits: भारत में 4 साल में 8% घटी स्तनपान कराने की दर, बच्चों को हो सकते हैं ये 5 बड़े स्वास्थ्य नुकसान