स्वास्थ्य

Neem Tea Benefits: नीम की चाय सेहत से लेकर स्किन की समस्याओं के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके कमाल के फायदे

Neem Tea Benefits: नीम की चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नीम कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। नीम की चाय पीने से सेहत से लेकर स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2022, 1:57 PM IST
Neem Tea Benefits: नीम की चाय सेहत से लेकर स्किन की समस्याओं के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके कमाल के फायदे
Benefits of drinking neem tea for health and skin

Neem Tea Benefits: नीम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। नीम औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में नीम का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। नीम के सेवन से खून तो साफ होता ही है। साथ ही ये हमारी स्किन में ग्लो भी लाता है। लेकिन नीम की तरह ही इसकी पत्तियों से बनी चाय का सेवन करने से सेहत और स्किन को कई तरह के लाभ मिलते है। नीम की चाय में फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। नीम की चाय एक कड़वी हर्बल चाय है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में इलाज के रूप में किया जाता है। नीम की चाय तनाव को दूर करने में मदद करती है। साथ ही नीम की चाय पीने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं नीम की चाय का सेवन करने से सेहत और स्किन को मिलने वाले फायदे के बारे में

नीम की चाय पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नीम की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नीम की चाय में कई ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: बकरी के दूध के है ये अद्भुत फायदे, हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ दिल को स्वस्थ बनाए रखने में होता है सहायक

2. तनाव को दूर करने में फायदेमंद
तनाव को दूर करने के लिए नीम की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नीम की चाय में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो तनाव को दूर करने में मददगार साबित होते है।

3. खून साफ करने में फायदेमंद
खून साफ करने के लिए नीम की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नीम की चाय पीने से शरीर का खून साफ होता है, जिससे शरीर कई बीमारियां दूर रहती है।
यह भी पढ़े: दूध में मुनक्का डालकर खाने से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे, हड्डियां होती है मजबूत

4. स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर करने में फायदेमंद
स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए नीम की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नीम की चाय शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करती है। जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Aug 2022, 1:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय