स्वास्थ्य

Benefits of curd: रोजाना सुबह दही खाने के होते है अनेक फायदे, जाने

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रोजाना दही खाना आपके लिए क्यू और कितना फायदेमंद साबित हो सकता है।    

2 min read
Benefits of eating curd Dahi Khane Ke Fayde
Benefits of curd: रोजाना सुबह दही खाने के होते है अनेक फायदे, जाने

आज इस आर्टिकल में हम आपको दही में मौजुद सभी गुणों के बारे में बताएंगे। हम आपको बताएंगे की दही किस प्रकार से आपके सेहत के लिए वरदान है। साथ ही दही को रोज खाना आपके सेहत में क्या परिवर्तन ला सकता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। दूध के मुकाबले दही सेहत के लिए ज्यादा फायदा करता है। दही में दूध की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस पाया जाता है। दही को कब खाने से आपको इसका संपूर्ण लाभ मिल सकता है ।

दही कैसे बढ़ता है आपके पाचन शक्ति को

दही का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों का पाचन तंत्र गड़बड़ रहता है। उन्हें दही जरूर खाना चाहिए। क्योंकि यह पचता भी आसानी से हैं और आपका डाइजेशन भी ठीक रखता है।

दही में हैं कौन कौन से गुण
दही में कई हेल्दी बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पाचन संबंधी विकारों को दूर करने में सहायक होते हैं। दही में लैक्टिक एसिड, विटामिन बी-6, बी-12, आयरन, कैल्शियम, राइबोफ्लोविन जैसे न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को बीमारियों से दूर रखने में कारगर होते हैं। दही पोटैशियम की भरपूर मात्रा होने से हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है।

कब खाना चाहिए दही को

दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको खाने को पचाने में सहायता करते हैं। आपको दही को दिन में सेवन करना चहिए दही को दिन में खाने से आपको इसके बेहतर परिणाम मिलेंगे।
दही की तासीर ठंडी होती है ऐसे में रात के समय इसका सेवन करने से कफ और खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। साथ ही, गलत समय पर इसका सेवन करने से मोटापा और स्किन प्रॉब्लम्स को बढ़ावा देता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दही में पित्त और कफ बढ़ाने वाले तत्व होते हैं।

Updated on:
29 Jan 2022 12:47 pm
Published on:
29 Jan 2022 12:44 pm