स्वास्थ्य

सुबह नहीं मिल रहा समय, शाम को कीजिए एक्सरसाइज, फायदे ही फायदे

सुबह के समय यदि आपको एक्सरसाइज के लिए समय नहीं मिल पा रहा है, तो आप शाम को एक्सरसाइज कर सकते हैं और बॉडी को एक्टिव बना सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Dec 2023, 2:34 PM IST
अक्सर लोगों को लगता है कि शाम को व्यायाम नहीं करना चाहिए, लेकिन शाम का व्यायाम कुछ मामलों में फायदेमंद होता है क्योंकि दिनभर एक्टिव रहते हैं तो वार्मअप की जरूरत कम होती है।
अक्सर लोगों को लगता है कि शाम को व्यायाम नहीं करना चाहिए, लेकिन शाम का व्यायाम कुछ मामलों में फायदेमंद होता है क्योंकि दिनभर एक्टिव रहते हैं तो वार्मअप की जरूरत कम होती है।

अक्सर लोगों को लगता है कि शाम को व्यायाम नहीं करना चाहिए, लेकिन शाम का व्यायाम कुछ मामलों में फायदेमंद होता है क्योंकि दिनभर एक्टिव रहते हैं तो वार्मअप की जरूरत कम होती है। थकान होने से नींद अच्छी आती है। दिनभर के तनावों से राहत मिलती है लेकिन शाम में व्यायाम के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जानते हैं कि क्या सावधानी बरतनी होती है।

एनर्जी भरपूर
सुबह व्यायाम करते हैं तो रात को खाना पूरी तरह से पच गया होता है। खाली पेट एनर्जी की कमी होती है। लेकिन शाम में खाने के कुछ घंटे बाद व्यायाम करते हैं तो एनर्जी पूरी होती है। ज्यादा समय व्यायाम कर सकते हैं। लेकिन सोने से 2-3 घंटे पहले ही व्यायाम करें। इससे पर्याप्त थकान होती और अधिक नींद भी आती है। शाम के वक्त एक्सरसाइज रक्त संचार में सुधार ला सकती है। इससे मेंटल हेल्थ अच्छी बनी रह सकती है। रिलेक्स महसूस करते हैं और तनाव भी घटता है।

गैजेट्स से दूरी बनाएं
शाम में एक्सरसाइज खाने के तीन व स्नैक्स लेने के दो घंटे बाद ही व्यायाम करें। अभी हर किसी के पास मोबाइल है और फोन आते रहते हैं। इससे भी रिदम बिगड़ता है। गैजेट्स घर छोड़कर जाएं या फ्लाइट मोड पर रखें। शाम में गर्मी ज्यादा होती, ज्यादा पसीना निकलता है तो पानी की कमी न होने दें। अगर सड़क पर जॉगिंग करते हैं तो डिस्टर्ब होने की आशंका रहती है। ऐसे में हेड फोन या ब्लूटूथ न लगाएं। परेशानी हो सकती है। आउटडोर व्यायाम के लिए खुली जगह चुनें। इस मौसम में ज्यादा हैवी वर्कआउट न करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय