स्वास्थ्य

खाली पेट डाल लें लहसुन खाने की आदत, ये 9 बीमारियां होंगी दूर, जानिए खाने का सही तरीका

Health Tips, Benefits of garlic: लहसुन को कच्चा खाने की रोज सुबह खाली पेट आपने आदत डाल ली तो समझ लें आपके पास कई गंभीर बीमारियां फटकेेंगी भी नहीं और अगर आप इन बीमारियों से पीड़ित हैं तो ये कंट्रोल में रहेंगी।

2 min read
Apr 14, 2022
Benefits of eating garlic on an empty stomach

लहसुन लगभग हम सब के किचन में होता है और ये ऐसी औषधिय है जो गंभीर बीमारियों को कंट्रोल में रखने और उनसे लड़ने में अकेले कारगर है। बस इसे खाने का सही तरीका और विधि पता होनी चाहिए। कोलेस्ट्राल, बीपी और डिप्रेशन समेत कई बीमारियों से लहसुन लड़ता है और उसे कंट्रोल करने में कारगर होता है।

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे- benefits of eating garlic on an empty

1. पाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने वाला

रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपकी पाचन क्रिया मजबूत हो सकती है। आप किसी भी खाने को आसानी से पचा सकते है। आपको कभी भी पाचन विकार की समस्या नहीं होगी। आपका वजन भी बहुत हद तक कंट्रोल में रह सकता है।

2. डिटॉक्सीफाई करने में मददगार

आप यदि आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन को पानी के साथ मिलाकर खाएं, तो आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिल सकती है। यानी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल सकता हैं। आप डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।

3. ब्लड शुगर होगा कंट्राल

यदि आप सुबह-सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपके शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बैलेंस में रह सकता है। आप डायबिटीज जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।

4. टीबी का खतरा होगा कम

यदि आप रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन करें, तो आपको टीबी जैसी बीमारी होने का खतरा कम हो सकता हैं।

5. सीजन इंफेक्शन और जुकाम में लाभदायक

यदि आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपको सर्दी-जुकाम और अस्थमा जैसी बीमारी कभी नहीं परेशान करेगी।

6. कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल

लहसुन में अनेकों तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। यदि आप रोज सुबह खाली पेट इसे खाएं, तो आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल ठीक हो सकता है। आप हृदय संबंधित बीमारियों से बच सकते हैं।

7. आंखों की रौशनी बढ़ाने वाला

यदि आप रोज सुबह लहसुन खाएं, तो इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण आपके आंखों को मजबूत बना सकता है। आपकी आंखों की रोशनी पहले से भी तेज हो सकती है।

8. यूटीआई और किडनी इंफेक्शन से बचाव

यदि आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपको यूटीआई और किडनी इन्फेक्शन का खतरा कम हो सकता हैं। खासकर महिलाओं के लिए सुबह खाली पेट लहसुन खाना बेहद लाभदायक होता है। क्योंकि उनमें यह समस्या ज्यादातर देखने को मिलती है।

9. उम्र बढ़ाने वाला

रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो उसके शरीर का सभी ऑर्गन लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करेंगे और ये लंबी उम्र जीने का आसान तरीका होगा।

लहसुन खाने का सही तरीका- right way to eat garlic

लहसुन औषधिय रूप में हमेशा कच्चा खाना चाहिए। वैसे तो लहसुन को चबा कर खाने के लिए कहा जाता है, लेकिन अगर आप न खा सके तो इसकी कलियों को पानी के साथ निगल सकते हैं। इसके लिए पानी गुनगुना लेना ज्यादा बेहतर होगा। लहसुन हमेशा खाली पेट ही खाना चाहिए और इसे खाने के बाद कम से कम आधे से एक घंटे का वेट करना चाहिए, उसके बाद ही कुछ खाना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
14 Apr 2022 03:42 pm
Also Read
View All
AC Side Effects: एसी के कारण होने वाली सूखी खांसी से कैसे बचें, पल्मोनोलॉजिस्ट ने बताया कितने पर सेट करें तापमान

Cracked Heels Causes: डायबिटीज और थायराइड के कारण भी फट सकती हैं एड़ियां, डॉक्टर से जानें इसकी वजह

Heart Attack Causes: बिना लक्षण वाले हार्ट अटैक की वजह हो सकता है सॉफ्ट प्लाक, कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए कौन से एडवांस टेस्ट जरूरी

Brain Freeze: कुछ लोगों को ठंडी चीजें खाते ही क्यों होता है तेज सिरदर्द? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें इसके पीछे की साइंस

Kidney Stone Symptoms in Hindi: गर्मी में पथरी बनने की वजह हो सकता है साइलेंट डिहाइड्रेशन, डॉक्टर ने बताया रोजाना कितने लीटर पानी है जरूरी