स्वास्थ्य

Health tips : जाने पालक से बढ़ती है आंखों की रोशनी

आजकल आंखों की समस्या आम बात हो गई है। ऐसे में हमें चाहिए कि दवाई के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खों का भी उपयोग करें ।ताकि आप अपने आंखों की रोशनी को बनाए रख सकें। पालक सदियों से चला आ रहा आंखों की रोशनी को बढ़ाने में नंबर वन है । आज हम आपको बताने जा रहे हैं पालक का प्रयोग कर आप कैसे अपने आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2021, 9:14 PM IST
Health tips : ठंड में आजमाएं गुलाब की पंखुड़ियों के फायदे
Health tips : ठंड में आजमाएं गुलाब की पंखुड़ियों के फायदे

नई दिल्ली। बिजी लाइफस्टाइल, खानपान में लापरवाही, मोबाइल, टीवी और लैपटॉप को लगातार देखने से आंखों में दर्द होना आम बात है। इसे आंखों पर काफी असर पड़ता है जिससे आंखे कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में न चाहते हुए भी नजर ठीक करने के लिए चश्मा लगाने की जरूरत पड़ जाती है। आज कैसा निकल में जाने के लिए कैसे पालक आपके आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायता कर सकता है। और आपको चश्मा से मुक्ति दिला सकता है।

पालक का जूस

हरी पत्तेदार सब्जियां भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियां न सिर्फ आंखों के लिए बल्कि सेहत के लिए लाभदायक होती हैं। खासकर हरी सब्जियों में पालक, इसकी सब्जी जितना सेहत के लिए हेल्दी होती है उतना ही पालक का जूस भी हैल्दी होता है। अगर आप अपनी डाइट में रोज एक गिलास पालक का जूस शामिल करते हैं तो इससे आपकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगी। पालक में भरपूर विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, मैगनीज और आयरन होते हैं।


आंवले का जूस

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवले का जूस काफी मददगार होता है। आंवले में विटामिन सी होता है जो आंखो के लिए फायदेमंद होता है। आप आंवले का इस्तेमाल किसी भी तरीके से कर सकते हैं। आप चाहें तो आंवले को कच्चा भी खा सकते है। इसका मुरब्बा या कैंडी खा सकते हैं। इसका जूस आंखों की रोशनी तेज करने के लिए बहुत कारगर है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
16 Nov 2021, 9:14 PM IST
Published on: