स्वास्थ्य

Pomegranate Benefits: अनार के चमत्कारी फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान!

अनार, भारतीय उपमहाद्वीप का एक प्रमुख फल, न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसके सेवन से सेहत को अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। यह फल विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, जिंक, ओमेगा-6 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्त्वों से भरपूर होता है। इन गुणकारी तत्त्वों के कारण, अनार का सेवन हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, कैंसर, और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से सेहतमंद जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बन सकता है।

2 min read
Dec 15, 2023
pomegranate.jpg
benefits of pomegranate, you will be surprised to know

अनार खाने के फायदे

1. सूजन को कम करने में फायदेमंद
सूजन को कम करने अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, क्योंकि इसमें अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह पूरे शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर के तनाव को कम करता है और उसे डैमेज होने से बचाता है।

2. हार्ट की बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद
हार्ट की बीमारियों को दूर करने के लिए अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह रक्त धमनियों को साफ कर खून के बहाव को बेहतर बनाते हैं, जिसके जरिए खून हमारे हार्ट से सभी अंगों तक बराबर पहुंच जाता है और हार्ट संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं। इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। साथ ही इससे हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल के लक्षणों को भी कम करने में भी मदद मिलती है।

3. खून की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
खून की कमी को पूरा करने के लिए अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।


4. डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार में पाए जाते वाले तत्त्व की वजह से डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अनार का उपयोग लंबे समय से किया जा रहा है। अनार इंसुलिन बनने की गति को बढ़ाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
15 Dec 2023 04:37 pm