स्वास्थ्य

Potato Peel Benefits: आलू ही नहीं, आलू के छिलके भी सेहत और स्किन के लिए होते हैं फायदेमंद, जानें इसके कमाल के फायदे

Potato Peel Benefits: आलू के छिलके का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आलू के छिलके में कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं। आलू के छिलके का इस्तेमाल करना सेहत और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2022, 10:34 AM IST
Potato Peel Benefits: आलू ही नहीं, आलू के छिलके भी सेहत और स्किन के लिए होते हैं फायदेमंद, जानें इसके कमाल के फायदे
Benefits of potato peel for health and skin

Potato Peel Benefits: आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन आलू की तरह ही इसके छिलके का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। साथ ही चेहरे पर आलू के छिलके का इस्तेमाल करना है स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आलू के छिलकों में विटामिंस, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए आलू के छिलके कभी भी फेंकने नहीं चाहिए, बल्कि इनकी सब्जी या रस बनाकर का इस्तेमाल करना चाहिए। आलू के छिलके का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही ये चेहरे के कालेपन को दूर करने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं आलू के छिलके का इस्तेमाल करने से सेहत और स्किन को मिलने वाले लाभ के बारे में

आलू के छिलके के फायदे

1. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आलू के छिलके का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू के छिलके में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही यह महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है।
यह भी पढ़े: आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है हरा सेब, जानें इसके अद्भुत फायदे

2. दिल को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आलू के छिलके का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू के छिलके में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने और दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए आलू के छिलके का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू के छिलके का इस्तेमाल करने से आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही ये ऑयली स्किन, मुंहासे और ब्लैकहेड्स की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: कांटेदार नागफनी के भी हैं कई अनगिनत फायदे, वजन कम करने में होता है सहायक

4. कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आलू के छिलके का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू के छिलके में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये गैस, पेट दर्द और पेट की दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
30 Aug 2022, 10:34 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत