स्वास्थ्य

Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू के बीज के है अनगिनत फायदे, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन इसके बीज भी कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं। कई गंभीर बीमारियों को ठीक करने के लिए कद्दू के बीज का इस्तेमाल किया जा सकता है।

2 min read
Benefits of pumpkin seeds for good health

Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू की तरह ही कद्दू के बीज का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। कद्दू के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कद्दू के बीज का सेवन करना पुरुष और महिला दोनों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कद्दू के बीज में विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही कद्दू के बीज में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट, बीटा कैरोटीन और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और त्वचा से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। वजन कम करने के लिए कद्दू का सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं कद्दू के बीज का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

कद्दू के बीज के फायदे

वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए कद्दू के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कद्दू के बीज में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: सावन के सोमवार व्रत में करें इन चीजों का सेवन, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी

दिल को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ बनाए रखने कद्दू के बीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कद्दू के बीज में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए कद्दू के बीज का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कद्दू के बीज में जिंक और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: पॉपकॉर्न का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं को करता है दूर

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
17 Jul 2022 02:12 pm
Published on:
17 Jul 2022 01:57 pm
Also Read
View All